खेलमंदसौरमंदसौर जिला

6 वीं जिला स्तरीय पेंचिक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

6 वीं जिला स्तरीय पेंचिक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

मंदसौर। जिला पेंचिक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कोठारी ने बताया कि जिला पेंचिक सिलाट मार्शल आर्ट एसोसिएशन मंदसौर के द्वारा मंदसौर के उत्कर्ष विद्यालय हॉल में जिला स्तरीय पेंचिक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य अनिल कियावत , कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संजय भाटी , विशेष अतिथि पत्रकार मुकेश आर्य, उत्कृष्ट विद्यालय के व्यायाम शिक्षक महेंद्र शुक्ला, एम आर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंदवानी , नगर पालिका के सहायक निरीक्षक कमलेश डोसी, बेसबॉल के सचिव ओम प्रकाश सूर्यवंशी, सॉफ्टबॉल के सचिव मनोहर घारू मंचा सीन थे स शुभारंभ कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जिला पेंचिक सिलाट एसोसिएशन मंदसौर के पदाधिकारी अशोक गहलोत ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों एवं बाहर से आए हुए कोच एवं खिलाड़ियों का स्वागत अभिनंदन किया । संस्था सचिव गगन कुरील ने बताया कि 22 से 24 अगस्त को मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आयोजित होने वाली 11 वीं राज्य स्तरीय पेंचिक सिलाट प्रतियोगिता की रूपरेखा के बारे बताया कि यह खेल गवर्नमेंट मिनिस्ट्री एवं खेल और कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त खेल है, इसमें राज्य स्तरीय में विजय खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप का प्रावधान रहता है, एवं स्पोर्ट कोटा से नौकरी लगती है।
मुख्य अतिथि अनिल कियावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह संस्था खेल के प्रति तन मन धन से समर्पित है संस्था 29 वर्षों से निशुल्क सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे रही है, जिससे मंदसौर के खिलाड़ी नेशनल इंटरनेशनल लेवल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करके मंदसौर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं, एवं यहां के खिलाड़ी हर साल गवर्नमेंट से स्कॉलरशिप लेते हैं, और कई खिलाड़ी स्पोर्ट कोटा से सरकारी नौकरी में भी है संस्था बहुत बहुत बधाई के पात्र है ।
सभी अतिथियों ने संस्था को 29 वर्षों से निशुल्क सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट की सेवा देने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी एवं प्रतियोगिता में निर्णायक रेफरी रहे असलम खान, धवल कुमावत, सोनू मेघवाल, कृष्णा गढ़िया, यश हीवे, असमा बी, दीपेश गहलोत, साहिल बोरीवली, दिव्यांश सोलंकी, यशवंत कलमोदीया, सचिन सोलंकी, विनय गंधर्व को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
मध्य प्रदेश पैचिक सिलाट के अध्यक्ष अबरार अहमद सचिव अभय श्रीवास, जिला पेंचिक सिलाट एसोसिएशन मंदसौर के अध्यक्ष विजय कोठारी ने भाग ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
अतिथियों का स्वागत असलम खान , अशोक गहलोत सुनील हीवे ग्वाला, दुर्गेश बेलानी, एडवोकेट दीनदयाल भावसार, हितेश सालवी, धर्मेंद्र सिंह रानेरा, शाहिद हुसैन,यशवंत सिंह राठौर, श्रीमती धर्मेंद्र कुमारी बघेरवाल ने किया, कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव गगन कुरील ने किया आभार असलम खान ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}