
सेवा दल महिला कांग्रेस द्वारा विजय स्तंभ पर किया गया ध्वजारोहण वंदन
आलोट- आजादी के महापर्व 15 अगस्त 79 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय विजय स्तंभ संजय चौक चौराहे पर सेवादल महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती संजु जी भाटी द्वारा झंडा वंदन किया गया।प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजे गए संदेश का वाचन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ योगेन्द्र सिंह जादौन ने किया।
इस अवसर पर पुर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पाठक, शंकर सिंह परिहार (लक्ष्मीपुरा) ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोवर्धन सिंह तंवर,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह परिहार,वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद अशोक खींची,यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अशोक पांचाल,ब्लॉक कांग्रेस मिडिया प्रभारी योगेश निगम,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कालुराम परमार रिछा,पार्षद नागेश खारोल,महेश निगम,अजय भाटी,गिरधारी लाल शर्मा,आमीन भाई,नागेश्वर शुक्ला,श्याम पहलवान,मुशर्रफ भाई,पूर्व पार्षद शफीउद्दीन,दिपु अरोड़ा (चाय वाला) पार्षद वार्ड क्रमांक 9 सोना निगम,कृष्णा बाई आदी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कालुराम परमार किया आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम ने माना।