मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ में RSS द्वारा अखंड भारत दिवस पर भारत माता पूजन कर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया

हम सब मिलकर एक संकल्प लें कि भारत माता और समाज कि सेवा में एक घंटा प्रतिदिन का समय देंगे श्री वर्मा

सीतामऊ। नगर के सनसीटी कालोनी सूर्य नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अखंड भारत दिवस पर स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने भारत माता पूजन कर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवक बंधुओं द्वारा भारत माता कि आरती कि गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक समरसता जिला संयोजक श्री गणेश वर्मा ने कहा कि अखण्ड भारत महज सपना नहीं, श्रद्धा है, निष्ठा है. जिन आंखों ने भारत को भूमि से अधिक माता के रूप में देखा हो, जो स्वयं को इसका पुत्र मानता हो, वन्दे मातरम् जिनका राष्ट्रघोष और राष्ट्रगान हो, ऐसे असंख्य अंत:करण मातृभूमि के विभाजन की वेदना को कैसे भूल सकते हैं, अखण्ड भारत के संकल्प को कैसे त्याग सकते हैं?

15 अगस्त को हमें आजादी मिली और वर्षों की परतंत्रता की रात समाप्त हो गयी. किन्तु स्वतंत्रता के आनंद है किन्तु आज छोटे से बड़े बड़े अविष्कार हो रहें और युवा पीढ़ी उनके उपभोग में खोई हुई है। पहले हमारे पूर्वज सब एक साथ बैठते थे मिलते थे दुःख दर्द में सहभागी बनते थे और आज हमे अपनों के लिए समय नहीं। हम एक दूसरे कि मदद तो दुर पर मिलने -जुलने का भी समय नहीं, ऐसे में विखंडनकारी आसुरी शक्तियों से हम कैसे बचेंगे कोई संकट आ जाए तो हमारा साथ कोन देगा। इसके लिए हम सब मिलकर एक संकल्प लें कि भारत माता और समाज कि सेवा में एक घंटा प्रतिदिन का समय देंगे।

भारत का विभाजन 1876 से शुरु हो गया। सर्वप्रथम अफगानिस्तान क्रमशः भूटान, म्यांमार, नेपाल इत्यादि देश हमसे अलग होते होते अंतिम विभाजन पाकिस्तान के रुप मे आजादी से एक दिन पूर्व यह भूभाग भी हमसे अलग हो गया। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, म्यांमार, श्रीलंका और तिब्बत जैसे क्षेत्र शामिल थे। 1857 से 1947 तक उनके द्वारा किया गया भारत का 7वां विभाजन है। 1857 में अखंड भारत का क्षेत्रफल 83 लाख वर्ग किमी था। वर्तमान भारत का क्षेत्रफल 33 लाख वर्ग किमी है। पड़ोसी 9 देशों का क्षेत्रफल 50 लाख वर्ग किमी है।

भारत सनातन संस्कृति का प्रतीक है भारत सदैव अखण्ड है भले ही भौगोलिक दृष्टिकोण से अलग है लेकिन सांस्कृतिक दृष्टिकोण से व वैचारिक दृष्टिकोण से एक करना है। भारत एक भूमि का टुकडा नही जीता जागता राष्ट्र पुरूष है। इस अवसर पर नगर कार्यवाह श्री विजय उमठ,सह कार्यवाह भंवरलाल हिलोरिया, सेवा व्यवस्था प्रमुख लक्षण राठौर, भरत सोनगरा, अशोक घाटिया, विकेश बड़ोदिया अरविंद जामलिया राकेश शर्मा पंकज जामलिया सहित दायित्ववान स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}