भाजपा किसान मोर्चा द्वारा भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई

भारतीयों की जान है तिरंगा – विधायक डंग
सीतामऊ । घर घर तिरंगा यात्रा के तहत आज सीतामऊ में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा भव्य ऐतिहासिक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में ट्रैक्टर पर देशभक्ति के गीत गाते हुए देशभक्त चल रहे थे । ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग किसान मोर्चा के अध्यक्ष नाहर सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भारी संख्या में देशभक्त उपस्थित रह कर देशभक्ति के नारे लगा रहे थे रैली का समापन लदुना चौराहा स्थित शहीद पार्क पर हुआ जहां पर क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग उपस्थित देशभक्तों को संबोधित करते हुए कहा तिरंगा हर भारतीय व्यक्ति की जान है किसकी आन बान शान के लिए हर व्यक्ति अपने आप को शहीद करने के लिए तैयार रहता है आपने कहा कि देश के जवान तिरंगा के नेतृत्व में देश की रक्षा करते हैं ।


