शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आज 15 अगस्त के दिन भारत के लिए नई आशा नए उदय का दिन था आज से 78 वर्ष पूर्व भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी जिसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शामगढ़ द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास व नई उमंग के साथ मनाया गया
सर्व प्रथम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सोनू जायसवाल द्वारा झंडा वंदन हेतु कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन मैं ब्लॉक के अल्पसंख्यक वर्ग के वरिष्ठ नेता बाबू खान शेख चंदवासा एवं अनुसूचित जाति वर्ग से वरिष्ठ नेता श्री कमला शंकर जांगड़े को झंडा वंदन करने हेतु आमंत्रित किया
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जायसवाल द्वारा प्रोटोकॉल से हटकर पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार दर्शन सिंह अरोड़ा को आमंत्रित किया था तत्पश्चात गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस के साथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद फरक्या द्वारा किया गया
इस अवसर पर शामगढ़ ब्लॉक के प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष , समस्त पार्षद नगर परिषद शामगढ़ पूर्व पार्षद,समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, मंडलम अध्यक्ष ,सेक्टर अध्यक्ष अन्य प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष, सभी वरिष्ठों एवं युवा साथियों उपस्थित रहे एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया अंत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सोनू जायसवाल द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।