हाथों में तिरंगा थामकर शान से निकली चंबल बोट तिरंगा रैली

जिलेवासियों को दिया घर घर तिरंगा फहराने का संदेश



चंबल नदी में हाथों में तिरंगा थामकर शान से चंबल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से संपूर्ण जिलेवासियों को घर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। तिरंगामय बोट रैली देखकर जनता देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोप हो गई। इस दृश्य को देखकर हर व्यक्ति प्रसन्नचित हो रहा था, व्यक्ति के अंदर देशभक्ति की भावनाएं उमड़ रही थी। इस बोट रैली में मछुआरों ने भी सहभागिता की, जो की आकर्षण का केंद्र बनी। हाथों में तिरंगा थामकर नदी के अंदर से शान के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकली। भारतीय आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा से सराबोर रैली को देखकर देखने वाले हर व्यक्ति देशभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत हो गया। रैली का लोगो ने करतल ध्वनि से स्वागत व उत्साहवर्धन किया।
विधायक श्री डंग ने कहा कि, वीर सपूतों के प्रति सम्मान की भावना हम सभी को रखनी चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का समाज के प्रति योगदान किसी सेवा से कम नहीं। हम सभी को सेनानियों का सम्मान करना चाहिए। यह रैली खुशी का एक प्रतीक है। उन्होंने सभी को तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना रखकर देश की प्रगति में योगदान देने की बात कही। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करना और भारत के विकास और प्रगति के प्रति स्वयं को समर्पित करना चाहिए।
==============