ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

सुर्य के राशि परिवर्तन से किस जातक को होगा लाभ, किसको करना उपाय आइये जानते हैं मासिक राशिफल

सुर्य के राशि परिवर्तन से किस जातक को होगा लाभ, किसको करना उपाय आइये जानते हैं मासिक राशिफल

पं यशवंत जोशी

ग्रहों के राजा सूर्य का 17 अगस्त 2025 को 1 बजकर 41 मिनट पर सिंह राशि में यानी कि स्वयं की राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सुर्य के राशि परिवर्तन से किस जातक को लाभ मिलेगा, किसको करना पूजा अर्चना आइये जानते हैं मासिक राशिफल

 

 

मेष राशि-पंचम भाव में सूर्य का गोचर मन को भ्रमित करता है, हो सकता है कि आपको भी कभी-कभार ऐसा महसूस भी हो लेकिन अपनी राशि में होने के कारण थोड़ा सा और गहराई से चिंतन मंथन करने की स्थिति में आपको नकारात्मकता नहीं मिलेगी। फिर भी राहु केतु के प्रभाव को देखते हुए एक्सपर्ट एडवाइस ले लेना समझदारी का काम होगा। संतान के साथ तालमेल बेहतर बनाने के लिए थोड़े से एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को भी मेहनत करने की स्थिति में ही अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। खान-पान पर संयम रखना जरूरी रहेगा कि पेट इतिहास से संबंधित कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं विशेष कर यदि आपको एसिडिटी की शिकायत रहती है तो खाने पीने की टाइमिंग में पंक्चुअलिटी बहुत जरूरी रहेगी साथ-साथ अन्य यात्रा पर्यटन भी जरूरी रहेंगे।

वृषभ राशि– किसी बात को लेकर थोड़ा सा तनाव रह सकता है। माता के स्वास्थ्य में कोई बड़ी प्रतिकूलता देखने को नहीं मिलेगी लेकिन एक दूसरे को समझने में थोड़ी सी दिक्कतें रह सकती हैं। बेहतर होगा एक दूसरे का सम्मान बना रहे ऐसी कोशिश करते रहें। घरेलू विवादों को टालने की कोशिश कामयाब होगी। जमीन जायदाद से संबंधित मामले भी प्रयत्न करने पर बेहतर दिशा में जा सकेंगे। यदि आपको सीने से संबंधित कोई तकलीफ पहले से है तो सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी।

मिथुन राशि– किसी यात्रा पर जाने की इच्छा है तो सावधानी पूर्वक की यात्रा करके आप उस यात्रा से फायदे कमा सकेंगे। स्थान परिवर्तन की कोशिश कर रहे लोगों को भी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। आपका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा रहेगा। फलस्वरूप आप बहुत सारे मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल सकेंगे। पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति के लिए भी इस गोचर को काफी अच्छे परिणाम देने वाला माना जाएगा।

कर्क राशि – मुख या नेत्र से संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती है। साथ ही पारिवारिक मनमुटाव भी हो सकता लेकिन आपके मामले में शायद परिणाम इतने नकारात्मक नहीं रहेंगे। यदि आंखों में जलन या चुभन सी हो सकती है। एक दूसरे का सम्मान बना रहेगा और कोई विवाद नहीं होगा। स्वयं को अहंकार से दूर रखने की कोशिश करें। यदि कोई ऐसा व्यक्ति अहंकार पूर्ण व्यवहार कर रहा है जिस पर आपकी समझाइस का असर पड़ता है तो आप उसे समझा कर भी पारिवारिक मामलों को बेहतर दिशा दे सकते हैं।

सिंह राशि-पहले भाव में सूर्य का गोचर पित्त से संबंधित कुछ परेशानियां दे सकता हैं।यदि आपको एसिडिटी इत्यादि की शिकायत रहती है तो इस समय अवधि में उचित खानपान जरूरी रहेगा। खाने की टाइमिंग का ध्यान देना भी बहुत जरूरी रहेगा। इससे आप पेट से संबंधित समस्याओं से बच सकेंगे। सूर्य के प्रथम भाव में गोचर को कामों में व्यवधान देने वाला माना गया है लेकिन पंक्चुअल होकर काम करने की स्थिति में काम बनेंगे और व्यवधान दूर होंगे। वहीं स्वयं को शांत और अहंकार मुक्त रखने की स्थिति में संबंधियों के साथ संबंध भी खराब होने से बच सकेंगे।

कन्या राशि- इस समय जीवन सावधानी पूर्वक निर्वाह जरूरी रहेगा। यात्राओं को रोका जाना थोड़ा सा कठिन रहेगा लेकिन सार्थक यात्राओं को करने की स्थिति में परिणाम सकारात्मक भी रह सकते हैं। विदेश आदि से संबंधित मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण कामों को छोड़कर व्यर्थ की भाग दौड़ से बचेंगे तो काम भी पूरे हो सकते हैं। इस अवधि में अधिक खर्च हो सकता हैं। जिन्हें रोकने की जरूरत रहेगी। शासन प्रशासन से जुड़े व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का विवाद करना उचित नहीं रहेगा बल्कि सरकारी कामों में ईमानदारी के साथ सहयोग करना जरूरी रहेगा। नेत्र और पैरों से संबंधित कोई पीड़ा भी इस समय अवधि में देखने को मिल सकती है। जागरूक रहना होगा।

तुला राशि- आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को एक से अधिक माध्यमों से लाभ मिल सकता है।पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने में भी यह गोचर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आपका पद प्रमोशन संभावित रहेगा। पिता तुल्य व्यक्तियों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर आपका अच्छा रहेगा। इसके चलते आप विभिन्न मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि- आपको शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में काफी अच्छे परिणाम दिलवा सकते हैं। पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति सकारात्मक परिणाम दे सकता है। ज्यादातर मामलों में सफलता और सम्मान मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। हालांकि राहु केतु के प्रभाव को देखते हुए अपने सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। साथ ही साथ घर गृहस्थी का भी ख्याल रखना है।

धनु राशि- कठिनाइयों के बाद ही सही कामों में सफलता मिलने की उम्मीदें रहेंगी। क्योंकि राहु केतु के प्रभाव को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते, ऐसे में भाई बंधुओं और पड़ोसियों के साथ संबंधों को मेंटेन करने की कोशिश जरूरी रहेगी। शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में कुछ आपत्ति वाले लक्षण देखने को मिल सकते हैं लेकिन सावधानी पूर्वक किया गया निर्वाह और प्रशासनिक लोगों का सम्मान, व्यवधानों को दूर करने में सहायक बनेगा।

मकर राशि- इस माह स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा नेत्र या मुख से संबंधित कोई तकलीफ कि विशेष जागरूकता जरूरी रहेगी। साथ ही साथ उचित चिकित्सा और दवाओं का सेवन भी आवश्यक रहेगा। शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं बल्कि शासन प्रशासन से जुड़े हुए लोगों का पूरा सम्मान करना है। भले ही उनमें से कुछ लोगों के साथ आपके मित्रवत संबंध रहे हों लेकिन इस गोचर की अवधि में उन्हें भी पूरा सम्मान देते रहना है। आर्थिक मामले में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। साथ ही साथ उचित खान-पान भी अपनाना जरूरी है।

कुंभ राशि- इस अवधि में आप दांपत्य जीवन को हल्के में बिल्कुल न लें बल्कि हमेशा ही शांति के साथ बेहतर से बेहतर प्रयत्न करते रहें। यथा संभव यात्राओं को टालना भी समझदारी का काम होगा। व्यापार व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। किसी के साथ भी अहंकार पूर्ण भाषा में बात नहीं करनी है। साथ ही साथ अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना जरूरी रहेगा। अर्थात सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में अपनी राशि में होने के कारण सूर्य नकारात्मकता को समेटने का प्रयास करेंगे।

मीन राशि– आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे तो स्वास्थ्य सामान्य तौर पर न केवल अच्छा बना रहेगा बल्कि स्वास्थ्य में कोई कमी यदि रही भी है तो अब तेजी से सुधार देखने को मिल सकता है।प्रतिस्पर्धियों से आगे ले जाने में सूर्य का यह गोचर काफी मददगार हो सकता है। आप अपने शत्रुओं या प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे। कामों में अच्छी सफलता मिलने की उम्मीदें मजबूत होंगी। शासन प्रशासन का अच्छा सहयोग भी मिल सकेगा। अर्थात सामान्य तौर पर इस गोचर से अच्छी अनुकूलता मिलने की उम्मीदें हैं लेकिन फिर भी राहु, केतु, शनि, मंगल जैसे ग्रहों के गोचर के दुष्प्रभाव के चलते सूर्य का यह गोचर कभी-कभार पूरी तरह से सकारात्मकता देने में कुछ पीछे रह सकता है। अतः कुछ सावधानियां अपनानी जरूरी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}