रतलामताल

नपं के तत्वाधान में शिक्षण संस्थाओं एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जो सराहनीय रही

नपं के तत्वाधान में शिक्षण संस्थाओं एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जो सराहनीय रही

 

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

हर घर तिरंगा -यात्रा अंतर्गत आज दिनांक 13-8-25 बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा- यात्रा भव्य रूप से निकली गई।

तिरंगा -यात्रा नगर परिषद ताल से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। तिरंगा -यात्रा में नगर परिषद के अध्यक्ष, सभापति, पार्षद एवं कर्मचारियों के साथ नगर की समस्त शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के स्टाफ एवं छात्र -छात्राओं के साथ पुलिस व अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रैली का आकर्षण मन मोहने वाला था। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति एवं राष्ट्र हित के गगन भेदी नारे लगाए ,दो घुड़ सवारों ने रैली के आगे आगे चलकर अगवानी की जो सराहनीय रहे।

अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश परमार ने सभी उपस्थित कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों को इस सफल आयोजन पर धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}