राजस्थानझालावाड़डग

भाजपा मंडल ने कस्बे में निकाली तिरंगा यात्रा,विधायक कालूराम मेघवाल भी शामिल हुवे

चौमहला /झालावाड़

भाजपा मंडल ने कस्बे में निकाली तिरंगा यात्रा,विधायक कालूराम मेघवाल भी शामिल हुवे

संस्कार दर्शन न्यूज/रमेश मोदी

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत चौमहला कस्बे में बुधवार दोपहर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व डग विधायक कालूराम मेघवाल के आतिथ्य में और भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी एवं तिरंगा यात्रा संयोजक अरविंद अग्रवाल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई , जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता,आमजन शामिल हुवे। मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी ने बताया कि अखंड भारत संकल्प सपना केवल विचार ही नहीं इसको साकार करने के लिए हर देश वासियों के दिलों में देश भक्ति की भावना को जागृत करने के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराना हे इसका संकल्प ले ।

तिरंगा रैली कुंडला रोड राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर , कोलवी रोड ,झंडा चोक ,कुंडला रोड होती हुई वापस राधा कृष्ण मंदिर पहुंच कर रैली का समापन किया गया ,रैली का उद्देश्य हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना , एवं आजादी में अपने प्राण गंवाने वाले वीर योद्धाओं का स्मरण करवाना था ।तिरंगा यात्रा में पूरे मार्ग डीजे पर देश भक्ति से ओत प्रोत गीत बजते रहे ,सभी कार्यकर्ता हाथों में देश की आन बान तिरंगा ध्वज थामे पैदल आगे आगे भारतमाता की जयघोष के नारे लगाते चल रहे थे ,पीछे वाहन रैली चल रही थी ,तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम ओसवाल ,उन्हेल मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह ,भाजपा नेता करण सिंह ,जगदीश भावसार ,देवीसिंह ,वासुदेव विश्वकर्मा राजेश जैन दिलीप मोरी ,आदित्य कटारिया ,राजेंद्र नीमा ,पंकज पोरवाल ,भूपेंद्र सिंह ,सुरेश जैन ,मनीष मिश्रा ,बंशी महाराज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}