भाजपा विधायक श्री उदयलाल भड़ाना का मल्हारगढ़ में भव्य स्वागत किया गया

भाजपा विधायक श्री उदयलाल भड़ाना का मल्हारगढ़ में भव्य स्वागत किया गया
महेश मरेठा
मल्हारगढ़। मांडल (राजस्थान) के भाजपा विधायक श्री उदयलाल भड़ाना का मल्हारगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय के संस्थान पर आयोजित हुआ, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विधायक का पुष्पमालाओं और शॉल श्रीफल से सम्मान किया।
कार्यक्रम में विधायक श्री भड़ाना ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से होती है। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने पर जोर दिया तथा आगामी समय में जनहित के मुद्दों पर मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय ने विधायक के आगमन पर आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी प्रेरणा से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वातावरण पूरी तरह उत्साह और उत्सव के माहौल से भर गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोद ,विधायक प्रतिनिधि रमेश विजयवर्गीय ,भाजपा महामंत्री मनीष चौहान ,युवा मोर्चा जिला मंत्री लोकपाल सिंह सेलावरी ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविराज सिंह ,भाजपा मंडल सदस्य पिंकेश मुजावदिया ,बुथ अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी ,गौरव विजयवर्गीय सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।