13 अगस्त को पिपलिया मंडी में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

13 अगस्त को पिपलिया मंडी में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
महेश मरेठा
पिपलिया मंडी। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 अगस्त को पिपलिया मंडी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेंद्र पाटीदार एवं जिला संयोजक भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ पुलकित पटवा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
यह तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को शाम 4:00 बजे टिलाखेड़ा बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी चौराहा तक पहुंचेगी तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार यात्रा के प्रभारी अशोक गुर्जर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिंकू गौतम नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सुनील देवरिया उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा एवं समस्त पाषर्दगण ने सभी क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और एकता का प्रतीक है, जिसे पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया जाएगा।
यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा लहराया जाएगा और नगरवासियों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन और आम नागरिक शामिल होंगे।
स्थानीय नागरिकों में तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है और तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजकों का लक्ष्य है कि पिपलिया मंडी की यह तिरंगा यात्रा जिले में सबसे भव्य और ऐतिहासिक बने।