मल्हारगढ़मंदसौर जिलाराजनीति

संदीप सिंह राठौड़ बने भाजपा युवा मोर्चा नीमच जिला प्रभारी

संदीप सिंह राठौड़ बने भाजपा युवा मोर्चा नीमच जिला प्रभारी

महेश मरेठा

मल्हारगढ़। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप सिंह राठौड़ (बन्ना) को तिरंगा यात्रा के निमित्त भाजपा युवा मोर्चा अंतर्गत नीमच जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी इस जिम्मेदारी पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राठौड़ के जिला प्रभारी बनने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक और सफल होगी।
इस अवसर पर स्थानीय नेताओं ने कहा कि राठौड़ हमेशा युवाओं में ऊर्जा और जोश भरने का काम करते रहे हैं, और अब यह जिम्मेदारी उनके कार्य और समर्पण को नई दिशा देगी।

संदीप सिंह राठौड़ ने भरोसा दिलाया कि वे जिले में हर गांव और वार्ड तक तिरंगा यात्रा का संदेश पहुंचाएंगे और इस अभियान को उत्साह और गौरव के साथ सफल बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}