शामगढ़मंदसौर जिला

हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा को लेकर मंडल भाजपा शामगढ़ बैठक संपन्न

हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा को लेकर मंडल भाजपा शामगढ़ बैठक संपन्न

हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश  दीक्षित के निर्देशन अनुसार मंडल भाजपा अध्यक्ष श्रीमती नीलकमल मेहता की उपस्थिति में मुख्य अतिथि श्रीमती मनुप्रिया यादव श्री ईश्वर पाटीदार श्रीमती हेमलता रत्नावत द्वारा बैठक ली गई!

शामगढ़ हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा महिंद्रा शोरूम पर बैठक रखी गई। बैठक में युवा मोर्चा मंडल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा की जानकारी दी गई, अतिथि के रूप में कार्यक्रम प्रभारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया यादव ,मंडल अध्यक्ष नीलकमल मेहता, महिला मोर्चा हेमलता रत्नावत ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीतू प्रजापति, ईश्वर पाटीदार एवं राहुल मुजावदिया की मौजूदगी में कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर दी गई जानकारी। कार्यक्रम का संचालन दरबार सिंह किलगारी द्वारा किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम को लेकर लोकल का वॉकल स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अरुण कासट के द्वारा शपथ दिलाई गई ,जिसमें मंडल भाजपा पदाधिकारी समस्त बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}