अंतर्राष्ट्रीय कबीर भजन गायक एवं पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया का मल्हारगढ़ आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया

अंतर्राष्ट्रीय कबीर भजन गायक एवं पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया का मल्हारगढ़ आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खिंची पिपलिया मंडी, सद्भावना समिति श्री राधेश्याम बैरागी पत्रकार, झमकलाल परिहार बरखेड़ा देव डुगरी ,विजय प्रकाश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि डॉक्टर विजय राठौड़, गोपाल भारती ,खलील खान पठान, विनोद तंवर मल्हारगढ़,विनोदसिंह बोराणा, महेश मालवीय ,कैलाश आर्य, राजेश परिहार, भैरूलाल राठौड़ सभी महानुभावों द्वारा पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया, श्री देवनारायण सारोलिया, श्री अजय टिपानिया, श्री धर्मेंद्र टिपानिया साहब का साफा बंधवाकर साल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया ने कहा कि सदगुरु कबीर साहब की वाणी आज भी प्रासंगिक हैं।
हमें वर्तमान दौर में आपसी प्रेम अमन चैन, भाई-चारे ,शांति सद्भावना के साथ एक दूसरे की मदद करते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए।
मानव मात्र की सेवा के साथ सामाजिक समरसता के पवित्र उद्देश्य को लेकर आज के दौर में कार्य करने की महती आवश्यकता है।
मानव मात्र को अंधविश्वास और आडंबर के साथ दूरव्यसनौ से बचने की आवश्यकता है।