श्री सॉंई पब्लिक स्कूल दलौदा के 19 खिलाड़ियों का सी.बी.एसई वेस्ट जोन प्रतियोगिता हेतु चयन

श्री सॉंई पब्लिक स्कूल दलौदा के 19 खिलाड़ियों का सी.बी.एसई वेस्ट जोन प्रतियोगिता हेतु चयन
दलौदा। श्री सॉंई पब्लिक स्कूल, दलौदा के 19 खिलाड़ियों का सी.बी.एसई वेस्ट जोन प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ। यह प्रतियोगिता सी.बी.एसई वेस्ट जोन योगा प्रतियोगिता सूरत में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में श्री सॉंई पब्लिक स्कूल दलौदा के खिलाड़ियों का चयन बालक 14 वर्ष में नैतिक सिंह सोलंकी, कुणाल सिंह सोलंकी, तनिष पाटीदार, राकेश परमार, नक्शा पाटीदार, बालिका 14 वर्ष में काव्या धाकड़, अन्वी पाटीदार, हितांशी धाकड़, गुंजन पाटीदार, नंदिनी पॉल, बालक 17 वर्ष में विशाल व्यास, शिवम ठन्ना, अथर्व शर्मा, आदर्श पाटीदार, विशाल राठौर, बालिका 17 वर्ष में दिशा कुंवर देवड़ा, भूमिका मालवीय, इशिता पॉल, निराली पाटीदार, का चयन हुआ है।
इस अवसर पर संचालक श्री मोहसिन अख्तर, सह संचालक श्री नबील अख्तर, उपप्राचार्य श्री मनोज शर्मा और व्यायाम निर्देशक दिनेश धाकड़, अभिषेक सेठिया, सपना धाकड़, आरती चंद्रावत, जयेश माली, लक्ष्मी कुमावत, जावेद अख्तर ने सभी बच्चों और उनके माता-पिता को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की यह जानकारी स्कूल के शिक्षक रोहन मोड़़ ने दी।