अंतर्राष्ट्रीयमंदसौरमध्यप्रदेश
विश्व के जो देश भारत से नफरत करते थे अब वही प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान कर रहे- डॉ. इंद्रेश कुमार

जय भारत मंच द्वारा भारत नेपाल सांस्कृतिक मैत्री दल की यात्रा का हुआ आयोजन

मन्दसौर। जय भारत मंच के तत्वावधान में भारत नेपाल सांस्कृतिक मैत्री दल की यात्रा का आयोजन 25 से 27 जुलाई को काठमांडू नेपाल में किया गया । जिसमें जय भारत मंच संगठन के प्रेरणा स्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रद्धेय डॉ. इंद्रेश कुमार व् भारत संगठन के 65 और नेपाल देश के 160 पदाधिकारियों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान सभी ने भगवान पशुपतिनाथ के रुद्रा अभिषेक व दर्शन प्राप्त कर काठमांडू के स्थानीय दर्शन व चंद्रागिरी हिल स्टेशन का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर अमृतभोग काम्प्लेक्स काठमांडू में नेपाल के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए उसके उपरांत मा. इंद्रेश कुमार ने भारत नेपाल कार्यकर्त्ता मिलन समारोह में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिन देशों द्वारा प्रधानमंत्री को वीजा देने से इनकार किया था। उन देशों में 28 से ज्यादा देशों ने अपने देश का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री को दिया है और आगे भी कई देश देने के लिए तैयार हैं। यह भारत के बढ़ती ताकत, बढ़ते महत्व, और अंतर्राष्ट्रीय समाज में भारत के स्वीकार्यता को दर्शाता है। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी शासनाध्यक्ष और राष्ट्र प्रमुखों को इतना अधिक सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि वो जिस देश, भूमि, संस्कृति और धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं, ये उसका सम्मान है। साथ ही उन्होंने कहा नेपाल और भारत दो शरीर एक जान है, इन दोनों की जान हिंदुत्व में बसती है। जो हमें सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से जोड़े रखते हैं। साथ ही संगठन के भविष्य में कैसे कार्य किए जाएं, उस संदर्भ में दिशा निर्देश प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल राष्ट्र के मा. संघचालक माननीय कल्याण कुमार तिमिल सिंहा जी, अध्यक्षता माननीय विष्णू पोंडिल्य सह संघचालक नेपाल, माननीय वेद प्रकाश राष्ट्रीय प्रचारक, माननीय रेवित कुमार सह राष्ट्रीय प्रचारक की उपस्थिति में संपन्न हुआ द्य इस अवसर पर मा. इंद्रेश कुमार द्वारा जय भारत मंच अंतर्गत भारत नेपाल सांस्कृतिक मैत्री दल नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री अनुराग त्यागी को व् श्रीमति अब्रिता शाह को राष्ट्रीय महामत्री के दायित्व की घोषणा की द्य भारत नेपाल कार्यकर्त्ता मिलन समारोह में नेपाल से माननीय विनोद पोददार राष्ट्रीय अध्यक्ष एकल विद्यालय नेपाल, माननीय महावीर धिराइया एकल अभियान राष्ट्रीय महासचिव, श्रीमती सुनीता अग्रवाल राष्ट्रीय नगर महिला समिति एकल अभियान नेपाल, जितेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव विश्व हिंदू परिषद, श्रीमती गीता खरैल राष्ट्रीय कार्यवाहीका सैनिक नेपाल, श्री रिटू लामा राष्ट्रीय अभियान प्रमुख एकल विद्यालय, श्री मनोज मंडल सह राष्ट्रीय अभियान प्रमुख एकल, श्री सुनील अग्रवाल कोषाध्यक्ष हिंदू स्वयंसेवक संघ व् एकल अभियान, डॉक्टर दीपक प्रचारक, प्रचार प्रमुख नेपाल व भारत से अध्यक्ष पुष्पराज, उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र, श्री चंद्र सिंह सिसोदिया विधायक, ए एम पांडे जी, महामंत्री श्री सूर्यकुमार शुक्ला, श्री अर्जुन सिंह, मंत्री जेतमाल, भारत के प्रांत अध्यक्ष सहित भारी संख्या नेपाल और भारत के लोग उपस्थित रहे। नेपाल यात्रा प्रभारी व् राष्ट्रीय महामंत्री श्री अर्जुन सिंह व् नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग त्यागी के कुशल संचालन में यात्रा सम्पन्न हुई ।
जय भारत मंच मंदसौर जिले के पदाधिकारियो ने कहा कि भारत नेपाल सांस्कृतिक दल के नेपाल पहुंचने पर भारत और नेपाल के सांस्कृतिक एवं आर्थिक रूप से दोनो देशो के बीच मैत्री भाव से संबंधों में प्रगाड़ता आएगी। राष्ट्रीय उपाध्याय चंद्रसिंह सिसोदिया विधायक गरोठ, प्रांतीय महामंत्री कमल कोठारी, जिला अध्यक्ष अशोक सोनी, महामंत्री कमलेश सिसोदिया, पार्षद अमरजीत चावला, कैलाश सिसोदिया, मनीष पारीख, पंकज देशमुख, नकुल माहेश्वरी, मनोज मंडोवरा, सज्जन सिंह बापू आदि ने मैत्री दल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को नेपाल मैत्री यात्रा की बधाई एवं शुभकामनायें दी। यह जानकारी कमल कोठारी ने दी।