देवास में भीषण सड़क हादसा: मां, बेटे और बहू की मौत; धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे सभी

देवास में भीषण सड़क हादसा: मां, बेटे और बहू की मौत; धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे सभी

हादसा नेशनल हाईवे-52 पर बेडामऊ गांव के पास उस समय हुआ जब कार सवार धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान सुनीता पुरोहित (55 वर्ष), अभिषेक पुरोहित (35 वर्ष) और उनकी पत्नी नेहा (30 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों सीहोर जिले के बोरखेड़ा नसरुल्लागंज के निवासी थे। नेहा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही पास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। कार में फंसे घायलों लोकेश और अमितेश को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और तुरंत इंदौर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण हट गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। बताया गया है कि सभी लोग राजस्थान से धार्मिक यात्रा करके लौट रहे थे।
ग्रामीणों की तत्परता ने बचाई जान
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे दो लोगों की जान बच सकी। इस हादसे ने एक बार फिर खराब सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों को उजागर कर दिया है।