भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलामल्हारगढ़

36वीं बोल बम साइकिल यात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ, महाकाल के दर्शन को रवाना हुए श्रद्धालु

36वीं बोल बम साइकिल यात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ, महाकाल के दर्शन को रवाना हुए श्रद्धालु

महेश मरेठा

पिपलिया मंडी – प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बोल बम साइकिल यात्रा संघ के तत्वाधान में पिपलिया मंडी से उज्जैन महाकाल तक विशाल वाहन यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा की शुरुआत पिपलिया नगर के टिलाखेड़ा बालाजी मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ की गई।

नगर में जगह-जगह बोल बम सेवा समिति के संयोजक किशोर रोचानी का साफा बांधकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। ढोल-ढमाकों, बैंड-बाजों और जयकारों के साथ निकली यह यात्रा नगर भर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल लेकर आई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु साइकिलों पर सवार होकर पिपलिया मंडी से रवाना हुए, जो उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक व दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

यह यात्रा निरंतर 36वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है, जो श्रद्धा, आस्था और सामूहिक संकल्प की मिसाल बन गई है।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय संत भागवताचार्य मिथिलेश जी नागर, संत विष्णु नारायण जी महाराज, पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया, महासभा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जी गुप्ता जगदीश घाटिया, संजय धनोतिया,पूर्व अध्यक्ष गोविंद पोरवाल, मानसिंह माछोपुरिया मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, महामंत्री मनोहर माली अध्यक्ष शिवपाल सिंह शक्तावत किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर अशोक खींची अनिल मंडवारिया दिनेश गुप्ता सुभाष डबकरा श्यामलाल जोकचद जगदीश पंडित प्रवीण गुप्ता रिंकू गौतम नरेश जजवानी अशोक कोहली लाला परमार दिलीप गोयल दिनेश पोरवाल सहित कई गणमान्य पदाधिकारी एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}