अगर हर रास्ता आपके लिए एक एडवेंचर है, तो Mahindra Thar से बेहतर SUV कोई नहीं हो सकती!

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो हर सड़क को चुनौती समझते हैं और SUV में बैठते ही एक अलग कॉन्फिडेंस महसूस करते हैं, तो Mahindra Thar आपके लिए बनी है। इसका बॉक्सी और रफ-टफ लुक न सिर्फ देखने में शानदार है, बल्कि ऑफ-रोडिंग के लिए भी पूरी तरह तैयार है। ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, चौड़े टायर और मजबूत बॉडी इसे बाकी गाड़ियों से अलग बनाते हैं।
Mahindra Thar SUV के फीचर्स जो दिल जीत लें
इस बार Mahindra ने Thar को कई स्मार्ट और एडवांस फीचर्स से लैस किया है। इसमें मिलती है 7-इंच की टचस्क्रीन, Android Auto और Apple CarPlay के साथ। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर विंडो, और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स इसे एक प्रीमियम SUV बना देते हैं। Hill Hold, Hill Descent Control, Dual Airbags, ABS और ESP जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी इसे और भी भरोसेमंद बनाती हैं।
35kmpl माइलेज और स्मार्ट फीचर्स वाली Maruti Swift Hybrid, अब हर मिडिल क्लास का सपना साकार!
Mahindra Thar SUV के दो इंजन ऑप्शन में दम
Mahindra Thar में आपको दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं — पहला, 2.0-लीटर mStallion पेट्रोल इंजन जो देता है 150 bhp की पावर और दूसरा, 2.2-लीटर mHawk डीज़ल इंजन जो करीब 130 bhp की पावर देता है। दोनों इंजन के साथ आपको 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है। माइलेज की बात करें तो ये SUV 22 km/l तक का एवरेज भी निकाल सकती है — जो इस सेगमेंट में काफी बेहतर माना जाता है।
Mahindra Thar SUV की कीमत और EMI ऑप्शन
अब बात करते हैं सबसे जरूरी चीज की — कीमत। Mahindra Thar की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11 लाख के करीब है। अगर आप EMI पर इसे लेना चाहते हैं, तो लगभग ₹1.5 लाख के डाउन पेमेंट पर ये SUV आपके गैराज में खड़ी हो सकती है। 9.5% ब्याज दर पर ₹10 लाख के लोन पर आपकी EMI करीब ₹21,000 महीने बैठेगी। अगर आप मिडिल क्लास फैमिली से हैं और एक मजबूत व भरोसेमंद SUV चाहते हैं, तो Thar एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है।
सांदीपनि विद्यालय आलोट में नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन