सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने नागपुर और जबलपुर में सफल आयोजनों के साथ कर्मचारी सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने नागपुर और जबलपुर में सफल आयोजनों के साथ कर्मचारी सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा
नागपुर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की प्रतिष्ठित इकाई सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर में एक ओपन टाउन हॉल चर्चा का सफल आयोजन किया गया। ग्रुप के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के नेतृत्व में प्लांट निदेशक अनूप अग्रवाल और प्लांट हेड राजीव की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्लांट एचआर हेड मनीष मिश्रा और सिस्टम मैनेजर प्रणव ने आयोजन का संचालन किया।
टाउन हॉल में कर्मचारियों, अधिकारियों और श्रमिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, कंपनी की नीतियों, नियमों और कर्मचारी लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों को उनके अधिकारों और लाभों की जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे वे प्रेरित होकर समर्पण के साथ कार्य करते हैं।” ग्रुप के वाइस चेयरमैन ने कहा, “किसी भी औद्योगिक इकाई की प्रगति उसके मैनपावर की क्षमता और संतुष्टि पर निर्भर करती है। सुपीरियर ग्रुप सभी कर्मचारियों को समान अवसर और सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ प्रतिभा को पहचानकर उसे उड़ान भरने का मौका दिया जाता है।” सुपीरियर ग्रुप की एक अन्य इकाई, उदयपुर ब्रेवरीज लिमिटेड, जबलपुर में प्लांट एचआर संदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में कर्मचारियों को कार्यस्थल से संबंधित अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया, जिसमें एंप्लॉयी स्टैंडिंग ऑर्डर और कंपनी के नीति-नियमों पर विशेष जोर दिया गया।सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ऐसे संवादात्मक आयोजनों के माध्यम से कर्मचारी सशक्तिकरण और औद्योगिक समन्वय को बढ़ावा दे रहा है, जिससे कार्यबल की दक्षता और संतुष्टि में वृद्धि हो रही है।