मल्हारगढ़मंदसौर जिला

नवांकुर संस्था श्री श्री मां सेवा शक्ति संस्थान द्वारा नवाकुर सखियों के साथ बैठक सम्पन्न

मुंदड़ी में नवांकुर सखियों, प्रस्फुटन समितियों और युवाओं के सहयोग से जल स्रोतों के पास दीवार लेखन किया

मंदसौर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत मल्हारगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मंदड़ी में नवांकुर संस्था श्री श्री मां सेवा संस्थान द्वारा नवाकुर सखियों के साथ बैठक की गई। बैठक मे संस्था सचिव श्रीमति राधिका तिवारी द्वारा सभी सखियों को व्यापक जल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाये जाने पर जोर दिया और कहा की हमे घर घर जल बचाने की जानकारी देना है। मुंदड़ी ग्राम के सभी मोहल्लो और चौपाल पर नवांकुर सखियों, प्रस्फुटन समितियों और युवाओं के सहयोग से जल स्रोतों के पास दीवार लेखन (स्लोगन पेंटिंग) का कार्य किया जा रहा है। इसी को लेकर आज यह बैठकें आयोजित की गई हैं।
श्रीमति तिवारी ने बैठक में बताया की अभियान की मुख्य गतिविधियां जैसे दीवार लेखन, जल संरक्षण के संदेश जैसे “जल बचाओ, जीवन बचाओ“ और “जल ही जीवन है“ को महत्वपूर्ण स्थानों व चैराहों पर लिखा जा रहा है। बैठक मे नवांकुर सखियों और प्रस्फुटन समितियों के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान की रूपरेखा, पुराने जल स्रोतों (बावड़ी, तालाब) के जीर्णोद्धार और मानसून पूर्व पौधारोपण पर चर्चा  हुई है।
बैठक के अंत मे संस्था सचिव ने उपस्थित लक्ष्मी खेर, किरण, किरण, सुशीला बाई, रामकन्या बाई, कलाबाई, यशोदाबाई, टीना, इंदिरा देवी सभी नवांकुर सखियों को जन जागरूकता “मैं जल बचाएं, जीवन बचाऊंगा“ की शपथ दिलाई गई है और सामुदायिक सहभागिता से जल संवर्धन के उपाय बताए गए हैं।
बैठक में यह भी बताया की सभी सदस्यों को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती तृप्ति बैरागी के निर्देशानुसार 30 जून तक जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जन-आंदोलन को मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}