कृषि दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

जैविक उत्पादों के विक्रय हेतु बनाया जाएगा एक केंद्र, उपभोक्ताओं को एक ही प्लेटफार्म पर मिलेंगे सारे उत्पाद

 

जैविक खेती करने वाले किसान अपनी जानकारी कृषि विज्ञान केन्‍द्र के वाट्सएप पर प्रेषित करें

मंदसौर । कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े उत्पाद उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर को मिले एवं जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अपनी फसलों का उचित दाम सही समय पर मिले इसके लिए एक विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। जैविक एवं प्राकृतिक खेती के अंतर्गत गेहूं, चना, सरसों, तिल गाजर, फल, सब्जियां, हल्दी, इत्यादि अन्य सभी खाद्यान्न सामग्री को बेचने हेतु किसानो को एक प्लेटफार्म प्रदान किया जाएगा।

मंदसौर जिले के जो किसान भाई प्रमाणित जैविक एवं प्राकृतिक खेती कर र‍हे हैं। वह अपना पुरा नाम, पता, कौन-कौन सी फसलें जैविक खेती कर रहे हैं, कि जानकारी मोबाईल नंबर 9406514993 पर मेसेज के माध्‍यम से साझा करें। या कृषि विज्ञान केंद्र मंदसौर में आकर भी दे सकते हैं। जैविक एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी एकत्रित करने का प्रमुख उद्देश्य है कि, जैविक एवं प्राकृतिक उत्‍पादों की बिक्री की उचित व्‍यवस्‍था करना तथा उपभोक्‍ताओं तक सीधे पहुंच बनाना है।इससे किसानों को अपनी फसलों का उचित दाम भी मिलेगा। साथ ही फसलों के विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा भी नहीं होगी। किसानों से उपभोक्ता भी संपर्क में रहेंगे।

==============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}