भानपुरामंदसौर जिला
रविवार को कंवला के मिनी गोवा चंबल नदी में डूबे दो युवकों के शव को SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू कर निकाला

रविवार को कंवला के मिनी गोवा चंबल नदी में डूबे दो युवकों के शव को SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू कर निकाला
भानपुरा।थाना क्षेत्र के ग्राम कंवला (मिनी गोवा) गंधीसागर डेम के बेक वाटर में कल दिनांक 06.07.2025 को दो युवकों (चेतन और सोनू, निवासी कोटा) के पानी में डूबने की सूचना मिली। स्थानीय स्तर पर खोज की गई, SDRF मंदसौर की टीम भी बुलाई गई। SDRF की टीम ने प्रयास किए, लेकिन तेज हवा और तकनीकी कारणों से रेस्क्यू सुबह तक स्थगित किया गया था। आज अलसुबह से फिर रेस्क्यू शुरू किया गया था।दोनों लड़कों की खोज की गई और चेतन और सोनू दोनों की बॉडी बरामद कर ली गई है। दोनों का पंचनामा लेख कर शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में तहसीलदार भानपुरा विनोद कुमार शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र डांगी, एसआई जोर सिंह डामोर, पटवारी रोहतास भादोरिया, SDRF मंदसौर के अनिल पाटीदार व टीम, सरपंच कंवला प्रतिनिधि श्री जयसिंह गोड का विशेष योगदान रहा है।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोगों से अपील है कि बारिश में गहरे पानी और असुरक्षित स्थानों पर जाने से बचें।”



