भोपालमध्यप्रदेश

29 जुलाई तक बंद रहेगा मध्य प्रदेश का Bhu Abhilekh Portal नहीं होंगे आम आदमी से जुड़े ये जरूरी काम

29 जुलाई तक बंद रहेगा मध्य प्रदेश का Bhu Abhilekh Portal नहीं होंगे आम आदमी से जुड़े ये जरूरी काम

मध्य प्रदेश के भू अभिलेख पोर्टल को नए वर्जन में अपडेट करने के लिए छह दिन के लिए बंद किया जा रहा है। नया वेब जीआईएस 2.0 पोर्टल जल्द दिखेगा जो पहले की अपेक्षा नई जानकारियों के साथ अपडेट होगा। 23 जुलाई की रात 12 बजे से मप्र भू अभिलेख पोर्टल को बंद कर दिया गया है, जो 29 जुलाई की रात 12 बजे तक प्रभावित रहेगा। इस दौरान भू-अभिलेख पोर्टल से होने वाले कार्य नहीं हो सकेंगे।

पहल टेस्टिंग अब पूरे प्रदेश में लागू-:

आम लोगों के लिए खसरा, नक्शा, खतौनी, ऋण पुस्तिका आदि नहीं निकल सकेंगे। वहीं कृषि भूमि की रजिस्ट्री पर भी असर रहेगा क्योंकि कृषि भूमि की रजिस्ट्री में डेटा भू अभिलेख से लिंक रहता है।

एमपी भू अभिलेख की ओर से प्रदेश में सूचना भी जारी कराई गई है जिसमें बताया गया है कि भू-अभिलेख पोर्टल के नवीन वर्जन वेबजीआईएस 2.0 को विभाग की ओर से लांच किया जा रहा है।

विभाग द्वारा पायलट जिलों के रूप में जिला नरसिंहपुर और सिवनी में गो लाइव किया गया, जिसके बाद नवीन सॉफ्टवेयर को समस्त प्रदेश में लागू करने के लिए यह छह दिन का समय लिया जाएगा। 30 जुलाई से वेबजीआइएस 2.0 पोर्टल नए यूआरएल पर संचालित होगा। पोर्टल पर आमजन के लिए भू-अभिलेख से संबंधित कई सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें भू-अभिलेख खोजना, प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त करना, राजस्व न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि, भू-राजस्व का आनलाइन भुगतान, भूमि प्रयोजन व्यपवर्तन का आवेदन, और भूमि पर दर्ज प्रकरण शामिल हैं।

6 दिन अपडेट होगा-:

वेब जीआईएस पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है, जिसके चलते छह दिनों तक अपडेशन का कार्य होगा और भू अभिलेख पोर्टल पर सेवाएं बंद रहेंगी।

-नमिता खरे, उपायुक्त, भू अभिलेख मुख्यालय, ग्वालियर

=========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}