आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर मंदसौर पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्री विजयर्गीय ने मीसाबंदियों का किया सम्मान

=============
आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर मंदसौर पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्री विजयर्गीय ने मीसाबंदियों का किया सम्मान
मंदसौर। मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मंदसौर पहुंचे। यहां उन्होंने मीसाबंदियों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन इंदिरा सरकार पर आपातकाल लगाने को लेकर जमकर निशाना साधा। कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, वो एक ऐसा काला युग था कि, भारत की जनता चुपचाप अगर आपातकाल के विरोध में मतदान नहीं करती 1977 में तो हम भारत माता की जय नहीं बोल रहे होते, इंदिरा माता की जय बोल रहे होते।कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि, हिंदुस्तान की जनता ने बहुत चुपचाप और डायनेमिक निर्णय लिया कि, इंदिरा गांधी समझ नहीं पाई। उनके पूरे गुप्तचरों ने कहा कि आपकी बड़ी वाह वाही हो रही है। आप तीन चौथाई बहुमत से जीत रही है।लेकिन हिंदुस्तान की जनता ने बताया कि प्रजातंत्र के मायने क्या होते है। तानाशाही करने वालों को किस प्रकार सजा दी जाती है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि ममता जी ने बांग्लादेशियों के आधार कार्ड बनाया उस आधार कार्ड की जांच भी करना चाहिए। हम अपने यहां के मजदूरों का का हक मारकर बांग्लादेश के मजदूरों को रोजगार दे। ममता जी जो कर रही।है। वो देशद्रोह के अंतर्गत आता है। वो बांग्लादेशियों को बुला बुलाकर उनके आधार कार्ड बना रही है। और अब तो और खतरनाक नया खेल खेल रही है। बांग्लादेशी जो मुस्लिम वहां सेआ रहे है। उनका हिन्दू नाम से रजिस्ट्रेशन हो रहा हैं। रमजान भाई आया है उनका रामलाल के नाम से कार्ड बन रहा है। यह और खतरनाक खेल है, यह देश के हित में नहीं है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता रतलाम के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित ने की। कार्यक्रम में मीसाबंदियों का सम्मान किया गया। तथा कार्यक्रम में आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अतिथि नेताओं द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।