भक्ति/ आस्थानीमचमध्यप्रदेश

युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर ने 11 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण

 

  •  लघु रूद्र प्रयोग अभिषेक कर किया शाही सवारी को रवाना
  • नीमच के राजा श्री किलेश्वर निकले शहर भ्रमण पर, शाही सवारी में उमडा आस्था का सैलाब
  •  जगह—जगह पुष्पवर्षा से स्वागत, शिवमय हुआ नीमच शहर

नीमच। शहर के लाखों भक्तों को नीमच के राजाधिकारी श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी का बेसब्री से इंतजार था, यह इंतजार आज सावन माह के चौथे सोमवार को खत्म हुआ। उज्जैन महांकाल की तर्ज पर शाम करीब चार बजे श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से शाही सवारी लाव लश्कर के साथ शुरू हुई। आयोजक एवं युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा 11 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण लघु रूद्र प्रयोग अभिभेषक कर शाही सवारी को रवाना किया। सावन माह में पार्थिव शिवलिंग पूजा अर्चना व अभिषेक का विशेष महत्व होता है। फूलों से श्रृंगारित रथ में नीमच के राजा श्री किलेश्वर महादेव प्रजा का हाल जानने के लिए निकले तो आस्था का सैलाब उमडना शुरू हो गया। भोलेनाथ के जयकारों और डीजे की धुन पर शुरू हुई शाही सवारी का स्वागत करने के लिए जगह—जगह स्वागत द्वार लगाए गए है। हर वर्ग पलक पावडे बिछाडकर शाही सवारी का स्वागत करने के लिए आतुर है। स्टेशन रोड होते हुए शाही सवारी ज्ञानमंदिर के समीप श्री अग्रसेन वाटिका पहुंची, यहां पर प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने विशेष पूजा अर्चना की। विद्वान ब्राहृमण पंडित विक्रम शास्त्री सहित अन्य ब्राहृमणों द्वारा विशेष पूजा संपन्न करवाई गई। यहां से विभिन्न झांकियों का कारवां जुड गया। कोटा के स्पेशल अखाडे के हैरत अंगेज कारनामें भक्तों का मन मोह रहे है वहीं भक्त भस्म आरती का भी भक्त आनंद ले रहे है। महिला हो या फिर पुरूष, युवा हो या फिर बुर्जुग, हर वर्ग शाही सवारी में भोलेनाथ के जयकारें लगाते हुए साथ चल रहे है। फूलों से विशेष श्रृंगारित रथ पर विराजित श्री किलेश्वर महादेव भक्तों को साक्षात दर्शन दे रहे है। तिलक मार्ग, घंटाघर, नयाबाजार, बारादरी, कमल चौक, फोर जीरो आदि शाही सवारी का रूट शिवमय हो गया है। नीमच के सरकार श्री किलेश्वर महादेव के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड उमड रही है। कहीं पर आतिशबाजी हो रही है तो कहीं पर फूलों की बारिश। शाही सवारी को देखने के लिए भक्तों का सैलाब उमड रहा है।

आयोजक अरूल अरोरा की मेहनत रंग लाई, ऐतिहासिक शाही सवारी में भक्तों की भीड उमडी—

युवा समाजसेवी एवं आयोजक अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा चमत्कारिक श्री किलेश्वर महादेव मंदिर की शाही सवारी का आयोजन बडे स्तर पर किए जाने की तैयारियां एक माह पहले ही शुरू कर दी गई थी, शाही सवारी में शामिल होने वाली झांकिया, अखाडा, डीजे साउंड सहित कई रंगारंग कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां को देखकर शिवभक्त गदगद हो गए और भोलेनाथ के जयकारें लगाने से अपने आप को रोक नहीं पाए। युवा समाजसेवी अरूल अरोरा के नेतृत्व में हुई तैयारियों की हर वर्ग सराहना कर रहा है। बिल्कुल उज्जैन महांकाल की तर्ज पर नीमच के राजा श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी में भक्ति की बौछारें और आस्था का सैलाब उमड रहा है। शाही सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी और देर रात श्री किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर समापन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}