मालवीय समाज द्वारा 22 जून को मंदसौर में प्रतिभा सम्मान व सामाजिक सद्भावना सम्मेलन का आयोजन

मालवीय समाज द्वारा 22 जून को मंदसौर में प्रतिभा सम्मान व सामाजिक सद्भावना सम्मेलन का आयोजन
मंदसौर। अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज महासंघ एवं सद्गुरु कबीर सेवा समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विश्व वंदनीय सदगुरु कबीर साहब के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 22 जून रविवार 2025 को श्री कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम राजीव गांधी महाविद्यालय परिसर मंदसौर में वर्ष 2024 वर्ष 2025 के वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामाजिक सद्भावना सम्मेलन के साथ समाज के सेवानिवृत्ति अधिकारियों ,कर्मचारियों के साथ उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खिंची ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कबीर प्रकट उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय पर संत श्री गुरुरमन साहब कबीर आश्रम बाराबंकी उत्तर प्रदेश, संत श्री असीम साहेब कबीर आश्रम खारवा कला रतलाम, साध्वी भुवनेश्वरी साहब कबीर आश्रम मनासा, कृष्णा साहेब कबीर आश्रम नागदा, महिमा साहब साध्वी कबीर आश्रम रतलाम, दीपमाला साहब साध्वी कबीर आश्रम गारियाखेड़ा के मुखारविंद से सतगुरु कबीर साहब के संत प्रवचन का आयोजन संपन्न होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के उप-मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा शिरकत करेंगे।
अखिल भारतीय बलाई महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार इंदौर की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधीर गुप्ता सांसद मंदसौर-नीमच ,बंशीलाल गुर्जर राज्यसभा सांसद नई दिल्ली, राजेश दीक्षित भाजपा जिला अध्यक्ष मंदसौर, विपिन जैन विधायक मंदसौर, गोपाल सिंह इंजीनियर विधायक आष्टा, हरदीपसिंह डंग विधायक सुवासरा, मधु गहलोत विधायक आगर मालवा, चिंतामणि मालवीय विधायक आलोट, यशपालसिंह सिसोदिया पूर्व विधायक मंदसौर, श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार अध्यक्ष जिला पंचायत मंदसौर, श्रीमती रमादेवी गुर्जर अध्यक्ष नगर पालिका मंदसौर , जितेंद्र गहलोत पूर्व विधायक आलोट, बाबूलाल मालवीय पूर्व मंत्री तराना, रामलाल मालवीय पूर्व विधायक घटिया, धर्मराज प्रधान इंदौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय बलाई समाज, सीमा चौहान देवास प्रदेश अध्यक्ष महिला संगठन मध्य प्रदेश, मंदसौर जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, मंदसौर जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष निहालचंद मालवीय, जनपद पंचायत मंदसौर पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय,नरेश चंदवानी अध्यक्ष जन भागीदारी समिति महाविद्यालय मंदसौर, बसंतीलाल मालवीय जिला पंचायत सदस्य मंदसौर, अशोक खिंची पुर्व जिला पंचायत सदस्य पिपलिया मंडी, रामचंद्र मालवीय गांधीनगर जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय बलाई समाज महासंघ मंदसौर, रामचंद्र मालवीय वरिष्ठ समाजसेवी खजूरी मांडा, हीरालाल मालवीय डायमंड पुर्व जिलाध्यक्ष अजाक्स संगठन मंदसौर, जगदीश मालवीय जिला जनसंपर्क अधिकारी नीमच, युवा समाजसेवी सतीश मालवीय मंदसौर, राजू सोलंकी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीमच, श्रीमती सविता परिहार अध्यक्ष नगर परिषद सुवासरा, श्रीमती श्यामुबाई रामसिंह मेहर पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद सुवासरा, नारायणलाल बोरना प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय बलाई महासंघ मध्य प्रदेश, जगदीश मालवीय प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय बलाई महासंघ, ईश्वर लाल आटेला युवा उद्योगपति खजुरिया सारंग आदि अनेक सभी समाज जनों के साथ जिले भर के सभी जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में आयोजन संपन्न होगा।
दिनांक 22 जून रविवार को भव्य शोभायात्रा सुबह 10 से भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौराहे से प्रारंभ होकर शहीद उधम सिंह चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा एवं महाराणा प्रताप चौराहा से होती हुई श्री कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मंदसौर में समापन होगी। कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाज जनों एवं धर्म प्रेमी को सम्मिलित करने के लिए आयोजन समिति के द्वारा प्रत्येक गांव-गांव में आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ भजन गायक श्री अरुण गोयल अंतर्राष्ट्रीय कबीर भजन गायक इंदौर के द्वारा जो मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम में सभी महानुभाव को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील मंदसौर तहसील अध्यक्ष अर्जुन मालवीय साबाखेड़ा, शहर अध्यक्ष गोविंदराम मालवीय , जिला अध्यक्ष विद्या कड़ोतिया,महिला संगठन शहर अध्यक्ष कमला बामनिया, युवा संगठन जिला अध्यक्ष समरथ गहलोत, तहसील अध्यक्ष भारत मालवीय डिंगाव माली ने की है।