मंदसौरमंदसौर जिला

11 वर्षाे में विकास के कई किर्तीमान स्थापित किए मोदी सरकार ने -सुधीर गुप्ता

सांसद गुप्ता ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष पूर्ण होने पर गा्रम चौपाल पर नागरिकों से चर्चा की

मंदसौर – नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल ने भारत को कई क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. पहली उपलब्धि है आयुष्मान भारत योजना, जिसने 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया। इस योजना ने 6 करोड़ से अधिक लोगों का इलाज करवाकर उन्हें वित्तीय संकट से बचाया। दूसरी स्वच्छ भारत अभियान ने 11.72 करोड़ शौचालय बनाकर खुले में शौच को लगभग समाप्त किया गया. इससे ग्रामीण स्वच्छता और महिलाओं की गरिमा बढ़ी। उक्त बात सांसद सुधीर गुप्ता ने विकसित भारत के अमृतकाल और सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष पूर्ण होने पर गा्रम चौपाल पर नागरिकों से चर्चा के दौरान कही।
बुधवार को सांसद सुधीर गुप्ता ने दलौदा, धुंधडका व सीतामउ मंडल के ग्राम आक्या, कचनारा फलेग, नाईखेडी, दलौदा चौपाटी, धुंधडका, गलियाना, धमनार, निपानिया, कुचडोद, पतलासी कला, मुंडला फौजी, लावरी तम्बोलिया और रावटी ग्राम मंे नागरिकों से मोदी सरकार की 11 वर्षो की विकास कार्यो एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए।
उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 11 साल पूरे कर लिए हैं. 26 मई 2014 को शुरू हुई यह यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर आधारित रही। इन वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय प्रगति की है। आर्थिक मोर्चे पर भारत 2014 में 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों ने निवेश और नवाचार को बढ़ावा दिया। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए 34 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों तक पहुंची, जिससे भ्रष्टाचार कम हुआ। जल जीवन मिशन ने 11.82 करोड़ ग्रामीण घरों को नल जल कनेक्शन प्रदान किया। महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहा, जिसमें 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिलाओं को दिए गए और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी 28 फीसदी बढ़ी। विदेश नीति में भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति और वैश्विक मंचों पर बढ़ती साख ने देश को एक मजबूत वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया। सरकार ने चार करोड़ मकान बनाए हैं और आगे तीन करोड़ मकानों का लक्ष्य रखा गया है।  इसी के साथ ही अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर आने पर कचनारा के नव युवक योगेंद्र सिंह राजावत स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, मंडल अध्यक्ष विकास  सुराणा, मंडल अध्यक्ष राजेश  धाकड़, सीतामउ मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र बामनिया, जिला पंचायत सदस्य विजय मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता फ़तेह सिंह आँजना, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री सुमित सेन, मंडल महामंत्री गजेंद्र सिंह, पुष्कर बैरागी, गजेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अनिल शर्मा नन्द किशोर माली, सरपंच ईश्वर लाल रावत, मंडल महामंत्री सरपंच दुर्गा अनिल कैथवास, सरपंच हारून कुरैशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दलोदा रमेश धाकड़, वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन कालमा, सरपंच संतोष पति पुष्कर लाल कालमा, वरिष्ठ नेता महेन्द्र जैन, सरपंच रामेश्वर पटेल , जानकी लाल धाकड़, लक्ष्मी नारायण मेहता, दिलीप मेहता, ईश्वर बंधु, हीरालाल काकड़, यशवंत सेठ, सरपंच बापूलाल डांगी, सरपंच कारू लाल भील, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल गुजरिया सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, नागरिकगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}