उज्जैनभक्ति/ आस्थामध्यप्रदेश
हनुमान जी महाराज वह शक्ति है जो सबके बिगड़े काम बना देते हैं -स्वामी भगवतानंदगिरिजी महाराज

केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति ने उज्जैन में कि हनुमान चालीसा वितरण
उज्जैन। केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति सीतामऊ मध्यप्रदेश के तत्वाधान में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर सनातन हिंदू जन परिवारों को सनातन धर्म से जोड़े रखने और भावी युवा पीढ़ी को सनातन धर्म के प्रति जागरूकता को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में केसरिया हिंदू सनातन कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष महंत जितेंद्र दास जी महाराज के नेतृत्व में राम भक्त अंजनी लाल श्री हनुमान जी महाराज की आराधना हनुमान चालीसा को घर-घर पहुंचने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति की टीम महामंडलेश्वर स्वामी भगवतानंदगिरिजी महाराज पीठाधीश्वर श्री श्याम बालाजी धाम आश्रम उज्जैन पहुंची जहां पर श्री हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना पर हनुमान चालीसा पाठ किया तब पश्चात सभी उपस्थित सबसे जनों को निशुल्क हनुमान चालीसा वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वामी गोपालानंद गिरी नलखेड़ा तथा संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थी सहित सनातन धर्म प्रेमी जन उपस्थित रहे।श्री श्याम बालाजी धाम आश्रम उज्जैन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भगवतानंद गिरी जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हनुमान जी महाराज वह शक्ति है जो सबके बिगड़े काम बना देते हैं।
संस्था अध्यक्ष महंत जितेंद्र दास जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो भक्त जन प्रातः काल उठकर अपने माता-पिता गुरु का चरण वंदन करते हैं और केवल हनुमान जी महाराज के मात्र दर्शन कर लेता है उसके दिन भर दुखों से मुक्ति मिलती है।
महंत जी ने कहा कि हनुमान चालीसा एक अद्भुत मंत्रों से भरा हनुमान जी के आशीर्वाद की श्रृंखला है। चालीसा के हर चौपाई मंत्र है।जिसका प्रतिदिन पाठ करने से काम में आ रही रुकावटें संकट बधाएं दूर होकर प्रगति की ओर बढ़ाती है।


