
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी की पहल पर प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मा.यतीन्द्र सिसोदिया ने अंतरिक्ष दिवस के महत्व एवं इसको मनाने के विषय मे जानकारी दी,शिक्षक हेमंत जाटव द्वारा भारत की अंतरिक्ष गाथा एवं कार्यक्रम की थीम के बारे में प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा चंद्रयान 3 के अंतरिक्ष अन्वेषण एवं भारतीय वैज्ञानिकों के गौरव को रेखांकित किया,कार्यक्रम को विद्यालय की शिक्षिकाओं निशा गुप्ता एवं खुशबू शर्मा द्वारा भी संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में विदयालय की उप प्राचार्य सुचिता खुराना द्वारा विद्यर्थियों के द्वारा प्रदर्शित मॉडल की प्रशंसा करते हुऐ आभार व्यक्त किया,कार्यक्रम का संचालन मा चंद्रशेखर पाटीदार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात चंद्रयान 3 पर आधारित चार्ट एवं मॉडलों का प्रदर्शन एवं कु शिवानी शाह द्वारा अंतरिक्ष दिवस पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों सावन मारू, ओम साहू,रोहित,बालेश्वर, मो हुसैन, समर डांगी के साथ शिक्षकों गिरिराज सिंह राजपूत,नीरज बघेल,राजाराम चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।