नरेंद्र सिंह आर्मी ट्रेनिंग पूर्ण कर आगमन पर दुधाखेड़ी माताजी मंदिर प्रांगण में गणमान्य जनों ने किया स्वागत

गरोठ। तहसील के ग्राम पावटी उमराव सिंह देवरा वाले के सुपुत्र नरेंद्र सिंह देवरा वाला आर्मी अग्निवीर ट्रेनिंग पूर्ण होने के पश्चात अपने गृह नगर पावटी आगमन पर सर्वप्रथम माँ दुधाखेडी माताजी के पावन दरबार में पहुंचे जहां ग्राम पावर्टी के गणमान्य व्यक्ति किशन सिंह चौहान पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व सरपंच प्रतिनिधि श्याम सिंह चौहान गोविंद सिंह चौहान समाजसेवी डॉक्टर शंभू सिंह चौहान तूफान सिंह चौहान जय दुर्गा कंपनी डॉक्टर भंवर सिंह सोलंकी युवा नेता गोवर्धन सिंह देवरा वाला कालू सिंह चौहान युवा नेताऔर भी कई ग्राम पावर्टी के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दर्शनीय स्थल मां दुर्गा खेड़ी माताजी पहुंच कर उमरावसिंह देवरवाला के सुपुत्र कु.नरेंद्रसिंह देवरा वाले आर्मी ट्रेनिंग पूर्ण करने पर आज अपने गृह नगर आगमन पर फूल मालाओं से दूधाखेडी गेट से मदिर परिसर तक ढोल धमाके के साथ भव्य स्वागत किया गया।वहां मां दुर्गा खेड़ी माताजी के दर्शन करने के पश्चात पावर्टी नगर पहुंचे।