
भाजपा मंडल ताल द्वारा जिलाध्यक्ष की मनकी बात पूरी करने में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया
ताल ब्यूरो चीफ –शिवशक्ति शर्मा
भाजपा की जिले की बैठक मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा मन की बात का 100% कार्य करने पर भाजपा ताल मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ एवं पदाधिकारी को सम्मानित किया गया जो की आलोट विधानसभा में प्रथम स्थान पर एवं जिले में 7ओर मंडल प्रथम स्थान पर आए हैं जिसमें ताल मंडल भी सम्मिलित है। ताल मंडल के सभी कार्यकर्ता बन्धुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रैषित करते हुए आशा नहीं विश्वास के साथ आने वाले समय में भी ताल मंडल अव्वल रहेगा ऐसी कामना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ सहित भाजपा जिला मंत्री संजय बंटी पितलिया, मंत्री अमित काला,नगर परिषद अध्यक्ष ताल मुकेश परमार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।