शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती मनाई गई, पहुंचे प्रदेश संयोजक, बनाई रंगोली

शामगढ़ में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती मनाई गई, पहुंचे प्रदेश संयोजक, बनाई रंगोली

शामगढ़।पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती समारोह दिनांक: 21 मई से 31 मई, 2025 देशभर में चल रही जयंती समारोह की श्रृंखला में 27 मई को शामगढ़ में भारतीय जनता पार्टी मंडल के द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संयोजक श्री पंकज जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ,मंडल संयोजिका प्रियंका गोस्वामी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष नीलकमल मेहता, नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव सहित कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथि गणों द्वारा छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोली अवलोकन कर प्रसंशा करते हुए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में में अहिल्याबाई होलकर को लेकर कहा कि महिला शक्ति को सर्वप्रथम आगे बढ़ाने में अहिल्याबाई होलकर की अहम भूमिका रही उसके विषय में प्रकाश डाला गया। समारोह में मातृशक्ति, व पार्टी पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}