मंदसौरमंदसौर जिला

आदर्श ग्राम पिपलिया कराडिया में वट सावित्री पूजन पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

भारतीय संस्कृति में वृक्षों में पति, नदियों में मां और पत्थरों में ईश्वर को पूजते हैं

मन्दसौर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के निर्देशन में जन अभियान परिषद विकासखंड मंदसौर से चयनित डिगांव माली सेक्टर नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था के कार्यक्रम समन्वय दिनेश सोलंकी के मार्गदर्शन में आदर्श ग्राम पिपलिया कराडिया में वट सावित्री पूजन के शुभ अवसर पर महिलाओं की संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
संगोष्ठी में श्री सोलंकी ने कहा पर्यावरण संरक्षण पर कई महिलाएं वट सावित्री का व्रत कर पीपल, बड़ की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती है। इस अवसर पर उषा सोलंकी ने कहा भारतीय की संस्कृति के अनुसार हम आज भी वृक्षों में पति, नदियों में मां और पत्थरों में ईश्वर को पुजते हैं, हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि पर्यावरण और पौधों को बचाना हमारे लिए कितना जरूरी है इसलिए हमें हमारी संस्कृति को बचाना जरूरी है आप सभी संकल्प लें कि इस वर्ष हम अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और जल बचाओ अभियान में हमारी सभा गीता निभाएंगे माताएं बहने वट सावित्री का व्रत कर वृक्षों की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं।
संगोष्ठी में उषा सोलंकी, सुशीला बाई पाटीदार, उमा पाटीदार, जया चौहान, यशोदा पाटीदार और गांव की कई महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}