दलौदामंदसौर जिला

देवी अहिल्या बाई होलकर के 300 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा दलौदा मंडल में संगोष्ठी हुई सम्पन्न

देवी अहिल्या बाई होलकर के 300 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा दलौदा मंडल में संगोष्ठी हुई सम्पन्न

दलौदा। राजकुमार जैन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार एंव भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में भाजपा दलौदा मंडल द्वारा देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मंडल संगोष्ठी का आयोजन महाराणा प्रताप रिसोर्ट दलौदा में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम देवी अहिल्या बाई होलकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।मंडल संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वक्ता कियावत ने देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने कम उम्र में एक महारानी के दायित्व का निर्वहन किया साथ ही देवी अहिल्या बाई इंदौर की महारानी थी हिन्दू धर्म के तीर्थों को उन्होंने बढ़ावा दिया और देवी के जो सिद्धांत थे आज भी भारतीय जनता पार्टी उन सिद्धांतों पर चल रही है।

मंडल संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर का मंदसौर जिले के भानपुरा से भी संबंध रहा है आपने भानपुरा की विरासत को संभाला साथ ही आज भी भानपुरा को रानी अहिल्या बाई होल्कर की छतरी के नाम से जाना जाता है।

मंडल संगोष्ठी में स्वागत भाषण देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास सुराना ने रानी अहिल्या बाई होलकर जी के होने वाले आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में कार्य करने महिलाओं का देवी अहिल्या के चित्र भेंट कर सम्मान किया गया।

मंडल संगोष्ठी में भाजपा नेता फतेहसिंह आंजना, नंदकिशोर माली, जनभागीदारी अध्यक्ष हेमंत धनोतिया, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, कांता बाई ग्वाला, विमला धनौरा, जगदीश शर्मा, विजय तातेड, अनिल कैथवास, प्रदीप ठन्ना, कालुसिंह पंवार, विमला धनोरा, सुमित्रा सेन, गोविंदसिंह, जगदीश कुमावत, किशनलाल विश्वकर्मा, चन्द्रशेखर जैन सहित भाजपा पदाधिकारी गण कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

मंडल संगोष्ठी का संचालन मंडल महामंत्री गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने किया एंव आभार कांता बाई ग्वाला ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}