मंदसौरमध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

 

 

मंदसौर।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर 1 अप्रैल से शुरू हो गयी। यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जो बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला और संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के योग्य हैं। 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा (31 जुलाई, 2025 तक), जो भारतीय नागरिक है और भारत में रहता है, पुरस्‍कार के लिए पात्र है। किसी भी नागरिक से खुले नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। पुरस्कारों के लिए स्व-नामांकन और सिफारिशों, दोनों पर विचार किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 25 है। अधिक जानकारी के लिए, राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) देखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}