गरोठमंदसौर जिला
अखण्ड ज्योति शताब्दी रथ ग्राम पावटी नगर आगमन पर भव्य स्वागत

अखण्ड ज्योति शताब्दी रथ ग्राम पावटी नगर आगमन पर भव्य स्वागत
गरोठ -तहसील के ग्राम पावटी आज सांय 6:30 पर चिकनिया सपानिया रोड़ पावटी में अखिलविश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भृमण करता हुआ अखंड ज्योति शताब्दी रथ का आगमन हुवा जंहा रथ का स्वागत सरपंच प्रतिनिधि श्री नेपाल सिंह राठौर व समाज सेवी डॉ शम्भू सिंह चौहान तथा बंसीलाल यति* व उपस्थित भाई / बहिनों द्वारा बड़ी ही श्रद्धा भावना पुष्प मालाएं अर्पित कर किया। परिजनों में रथ को लेकर उत्सुकता देखते बन रही थी। काफी संख्या में भाई व बहिनें नगर के सभी मोहल्लों से होकर सूर्य मंदिर पहुंची ।सूर्य मंदिर गरोठ तहसील के ग्राम पावटी पर संगीतमयी दीपमहायज्ञ , सत्संग , प्रवचन का कार्यक्रम हुआ।
रथ यात्रा में श्री मोहनलाल जोशी के मुखरविन्द से सत्संग का लाभ प्राप्त किया,साथ मे श्री रमेश शामगढ , पावटी कार्ययक्रम के प्रेरणा स्त्रोत श्री राजेन्द्र लोहार व शामगढ शक्ति पीठ टीम की अहम भूमिका रही।



