New Ertiga 2025 आ रही है फैमिली सेगमेंट में तहलका मचाने, शानदार लुक और दमदार फीचर्स के साथ!

अगर आप एक फैमिली कार खरीदने की सोच रहे हैं तो तैयार हो जाइए, क्योंकि Maruti Suzuki जल्द ही अपनी नई Ertiga 2025 को लॉन्च करने जा रही है। इस बार कंपनी ने डिजाइन के साथ-साथ फीचर्स और परफॉर्मेंस पर भी जबरदस्त काम किया है। नई अर्टिगा पहले से ज्यादा प्रीमियम, स्मार्ट और सुरक्षित होगी।
बढ़िया डिजाइन और स्पेस के साथ आएगी नई अर्टिगा
Ertiga 2025 में आपको मिलेगा नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड एलईडी हेडलैंप और DRL, साथ ही नए अलॉय व्हील्स जो इसे और ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें मिल सकता है डुअल-टोन फिनिश, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एडवांस सेफ्टी फीचर्स। 7 सीटर लेआउट के साथ इसमें फैमिली के लिए भरपूर स्पेस मिलेगा।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
नई Ertiga में 1.5L K-Series पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। यह इंजन बेहतरीन माइलेज और स्मूथ राइड देगा। साथ ही इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेंगे।
कीमत और EMI की जानकारी
Maruti Ertiga 2025 की शुरुआती कीमत करीब ₹9.50 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है। वहीं अगर आप इसे EMI पर लेना चाहते हैं तो लगभग ₹1 लाख डाउनपेमेंट पर ₹15,000-₹17,000 की मंथली EMI में यह कार आपके घर आ सकती है।
कब होगी लॉन्च और कौनसी वैरिएंट्स आएंगे?
Ertiga 2025 को कंपनी इस साल के अंत तक या 2026 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। इसमें LXi, VXi, ZXi और टॉप ZXi+ वैरिएंट्स आने की संभावना है। CNG ऑप्शन भी शामिल हो सकता है।