
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत अक्षय-तृतीया पर ग्राम मनुनिया महादेव मंदिर परिसर में 151जोड़ों का विवाह संपन्न

ताल ब्यूरो चीफ –शिवशक्ति शर्मा
क्षेत्र के प्राचीन प्रसिद्ध मनुनिया महादेव मंदिर की पावन धरा पर अक्षय-तृतीया पर मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में आलोट विधानसभा क्षेत्र के151 जोड़ों का विवाह विधिपूर्वक संपन्न हुआ।
उपस्थित अतिथियों ने परिणय सूत्र में बंधे सभी नव विवाहित जोड़ों को सुखमय दांपत्य जीवन की एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान की।नव विवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित सामग्री एवं चेक भी प्रदान किए।
इस अवसर पर आलोट विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक डाक्टर चिंतामणि मालवीय ,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभू लाल , जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालुसिंह परिहार , जिला पंचायत सदस्य रमेश मालवीय, पूर्व पार्षद नवीन मेहता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष ताल शुभम राठौड़ सहित कई गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ताल शुभम राठौड़ ने इस पुनीत कार्य में सहभागी सभी उपस्थित अधिकारियों, आयोजकों एवं समाजजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।