मीडिया से मतभेद पूर्ण बर्ताव से करे परहेज : विश्वकर्मा
[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
मीडिया से मतभेद पूर्ण बर्ताव से करे परहेज : विश्वकर्मा
बबेरू (बांदा)। ऑल इंडिया जर्नलिस्ट वेलफेयर आर्गनाईजेसन चित्रकूट धाम मंडल की बैठक कस्बे के मढ़ी दाई मंदिर स्थित एक हाल में हुई। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष ललित विश्वकर्मा ने शिरकत की एवं अध्यक्षता महासचिव दीक्षा ठाकुर ने की। अध्यक्ष ललित विश्वकर्मा ने कहा कि मीडिया से जुड़े लोगों के साथ मतभेद पूर्ण बर्ताव नही किया जाए।
श्री विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन से जुड़े लोगों को सक्रियता के साथ अपना दायित्व निभाना होगा। इसमें किसी को लापरवाही नहीं करनी होगी। बैठक की अध्यक्षता महासचिव दीक्षा ठाकुर ने करते हुए कहा कि सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मियों द्वारा निष्पक्ष कलमकारों के साथ अन्याय पूर्ण कृत्य किया तो हमारा संगठन किसी दशा में इसको बर्दाश्त नहीं करेगा। भले ही वह चाहे किसी की संरक्षण में कार्य प्रणाली चलाए। इस दौरान महोबा की साक्षी, प्रीति, अक्षय विश्वकर्मा, अविनाश दीक्षित, रोहित द्विवेदी, नवीन तिवारी आदि मौजूद रहे।