झालावाड़डग

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर होगी सख्त कार्यवाही

चौमहला /झालावाड़ – सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर होगी सख्त कार्यवाही

संस्कार दर्शन न्यूज़ /रमेश मोदी / एडिशनल एस पी झालावाड़ चिरंजीलाल मीणा ने जिले की जनता को आगाह किया है कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस द्वारा लगातार सतत निगरानी की जा रही है ,विशेष कर डग में गत दिनों हुई घटना के सम्बंध में, सोशल मीडिया पर जाती ,वर्ग विशेष पर भड़काऊ बयानबाजी न करे ,कोई भी साम्प्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने वाली टिप्पणी ना करे ,अन्यथा आपके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।ऐसा देखने मे आ रहा है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर जाती व वर्ग विशेष पर अनावश्यक टीप्पणी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते है ,ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही करेगी ,हमारी पहली प्राथमिकता है क्षेत्र में सदभाव व शांति बनी रहे ।जो भी व्यक्ति इसको भड़काऊ बयानबाजी कर बिगाड़ने की कोशिश करेगा ,पुलिस उस पर सख्त कार्यवाही करेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}