
आलोट में जोधपुरा ब्राह्मण समाज जनों ने भगवान परशुराम जी कि महाआरती एवं राक्षसों के अंत कि प्रार्थना कर जन्मोत्सव मनाया
आलोट। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विप्रजन जोधपुरा ब्राह्मण समाज द्वारा पहलगाम हमले से आहत होकर बिना आतिशबाजी शोभायात्रा के आराध्य देव भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव राम सिंह दरबार मंदिर प्रांगण में महा आरती कर आनाचारी दुष्ट राक्षसों के अंत एवं सर्वे भवंतु सुखिनः की प्रार्थना कर मनाया गया।
आलोट नगर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जोधपुरा ब्राह्मण समाज द्वारा आराध्य देव भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर नगर के कारगिल चौराहे से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शोभायात्रा का आयोजन नगर के मुख्य मार्ग होते हुए डोला मंदिर में महा आरती के पश्चात सर्वोच्च किया जाता है लेकिन इस बार पाल गांव में हुए नरसंहार से आहत होते हुए जोधपुरा ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में परशुराम सेवा की युवा वाहिनी आलोट द्वारा आयोजन में आतिशबाजी नहीं करते हुए इस बार केवल राम सिंह दरबार मंदिर प्रांगण में महारथी कर प्रसाद वितरण की गई। इट इस अवसर पर बड़ी संख्या में जोधपुरा ब्राह्मण समाज जन्म में परिवार के सहभागिता कर भगवान परशुराम के दर्शन आशीर्वाद के साथ देश में शांति व्यवस्था बन रहे और राक्षसों के अंत सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना की गई।