अपराधमध्यप्रदेशसतना

महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सतना भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से निकाला

महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सतना भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से निकाला

सतना। सतना जिले के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हाईकमान के आदेश पर यह कार्रवाई हुई की गई उन पर महिला द्वारा छेड़खानी करने, जान से मारने की धमकी देने के गम्भीर आरोप लगाया गया था जिसके बाद शनिवार को पार्टी ने पत्र जारी कर पूर्व जिला अध्यक्ष को मूल सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

महिला ने कोलगवा थाने में पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पर छेड़खानी के साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था जिसकी लिखित शिकायत महिला ने कोलगवा थाने में दर्ज कराई थी महिला का आरोप है कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है इसके अलावा सतीश शर्मा ने कई बार पीड़िता के घर जा कर उसे धमकाया।

महिला ने बताया कि उसके बच्चे तक इस बात के गवाह हैं। महिला का आरोप है कि उसे 3-4 साल से धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है आरोप है कि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा सत्ता का रसूख बताकर पीड़िता को डराया जा रहा है। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा की वॉट्सएप चैटिंग भी शामिल है वहीं अब पार्टी हाईकमान के निर्देश पर पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा को भाजपा की मूल सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

सतीश शर्मा ने कहा, उन पर लगाए गए आरोप निराधार, यह सोची-समझी साजिश

वहीं सतीश शर्मा ने कहा कि यह आरोप निराधार है यह एक सोची-समझी साजिश है। मेरी छवि को धूमिल करने के लिए महिला यह सब कर रही है। महिला मुझे ब्लैकमेल कर रही है। उसने शिकायत दर्ज कर मुझ कर निराधार आरोप लगाए हैं।

सतीश शर्मा पर किसी महिला द्वारा आरोप लगाए जाने का यह पहला मामला नहीं है, कुछ माह पहले भी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता से अश्लील चैटिंग की वजह से वह सुर्खियों में थे जिसकी वजह से सतीश शर्मा दोबारा जिलाध्यक्ष बनने की रेस से बाहर हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}