मंदसौरमंदसौर जिलाराजनीति

वार्ड क्र. 30 में श्री चावला के मुख्य आतिथ्य में वार्डवासियों ने सुनी मोदी जी की मन की बात

वार्ड क्र. 30 में श्री चावला के मुख्य आतिथ्य में वार्डवासियों ने सुनी मोदी जी की मन की बात

मन्दसौर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित व भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष श्री  विनोद ड़गवार के निर्देशानुसार मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम वार्ड क 30 में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष सादिक पटेल गामा के निवास नीलगर ख़रजा में
कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता रेडक्रास सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रीतेश चावला की उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष व वक्फ बोर्ड मंदसौर जिलाध्यक्ष अमजद पठान,, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इकबाल हुसैन बेली, जिला महामंत्री समाज सेवी अजीजुल्लाह खान खालिद, समाज के वरिष्ठ स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती बब्बन यूसुफ गोरी, पार्षद प्रतिनिधि यूसुफ गोरी द्वारा मातृशक्ति, देश का भविष्य स्कूली छात्र व वार्ड वासियों संग मोदी जी के मन की बात का श्रवण किया गया।
मोदी जी के मन की बात के इस अवसर पर श्री प्रीतेश चावला ने कहा कि वक्फ संशोधन एक्ट के बारे में विपक्ष द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। आपने कहा कि विपक्ष के बहकावे में नहीं आवे मोदी जी का नारा है सब का साथ सबका विकास सब का प्रयास सब का विश्वास।
मन की बात में मोदीजी ने कहा कि पहलगाम हमला आतंकियों की कायराना हरकत भारतीयों की एकजुटता हमारी ताकत है। आतंक के खिलाफ पूरी दुनिया एक जुट है। हमले से हर भारतीय का खून खोला है पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा जम्मू कश्मीर की शांति दुश्मनों को पसंद नहीं है।
कार्यक्रम का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री अजीजुल्लाह खान खालिद सर ने किया व आभार  वार्ड पार्षद श्रीमती बब्बन यूसुफ गोरी ने माना। सादिक पटेल गामा मंडल अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा दक्षिण मंडल मंदसौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}