नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 21 अप्रैल 2025 सोमवार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधी सागर में 2 चीतों के छोड़े जाने के अवसर पर दी प्रदेश के नागरिकों को बधाई

मध्यप्रदेश के वन और वातावरण हैं चीतों के अनुकूल

नीमच 20 अप्रेल 2025, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों के छोड़े जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीते छोड़े जाने का अवसर प्रसन्नता का विषय है। इस लुप्त प्रायः प्रजाति के वन्य प्राणी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से सितंबर 2022 में मध्यप्रदेश में पहली बार लाया गया था। अब इन चीतों का कुनबा बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदसौर जिले के गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीतों को छोड़ा जाना एक महत्वपूर्ण कदम है। “चीता प्रोजेक्ट” मध्यप्रदेश की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य भारत में चीतों की संख्या बढ़ाना और उनकी प्रजाति को बचाना है। इसमें हमें सफलता भी मिल रही है। गाँधी सागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान है, जहाँ चीतों को बसाया जा रहा है। वन्य जीव पर्यटन की दृष्टि से आज एक ऐतिहासिक दिन है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीतों की संख्या बढ़ाने के लिए दक्षिण अफ्रीका, केन्या और बोत्सवाना से चीतों को लाकर मध्यप्रदेश के जंगलों में बसाया जा रहा है। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 26 चीते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया के अन्य देशों में भी चीता पुनर्स्थापन के प्रयास हुए लेकिन उतनी सफलता नहीं मिल सकी। भारत में यह प्रोजेक्ट सफल हो रहा है। यहां चीतों की सर्वाइवल की दर अन्य देशों की अपेक्षा सर्वाधिक है। मध्यप्रदेश के वन और वातावरण चीतों के अनुकूल है। प्रदेश में कूनो के बाद गांधी सागर भी इनका घर बन रहा है। गाँधी सागर पश्चिमी मध्यप्रदेश में स्थित एक वन्य अभयारण्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अभयारण्य प्रदेश के उज्जैन संभाग में मंदसौर और नीमच जिले में फैला हुआ है। कई सौ साल पहले क्षेत्र में जरूर चीते रहे भी होंगे। विलुप्त होने के वर्षों बाद अब उनका पुनः आगमन वन्य जीव पर्यटन के लिए भी शुभ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधी सागर अभयारण्य शैल चित्रों के लिए विश्व प्रसिद्ध चतुर्भुज नाला का हिस्सा है। निश्चित ही क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विरासत के संरक्षण के साथ-विकास के मंत्र पर मध्यप्रदेश कार्य कर रहा है।

================

औषधीय वनस्पति की राजधानी नीमच- मंदसौर को चीता प्रोजेक्ट और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में जारी विकास प्रक्रिया से बदल रहा है प्रदेश का परिदृश्य

12प्रतिशत की तेज गति से चल रही है औद्योगिक विकास दर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

नीमच 20 अप्रैल 2025, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है, कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जारी विकास प्रक्रिया से मध्यप्रदेश का परिदृश्य निरंतर बदल रहा है। स्कूल शिक्षा हो, पर्यटन हो या औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार सभी क्षेत्रों में प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है। सभी जिलों में विकास और जनकल्याण गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण विद्यमान है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव नीमच जिले के रामपुरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, पूर्व केंद्रीयमंत्री श्री सत्यनारायण जटिया सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू, श्री दिलीप सिंह परिहार श्री हरदीप सिंह डंग पूर्व विधायक मंदसौर श्री यशपालसिह सिसोदिया, घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री बाबूलाल बंजारा भी मंचासीन थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीमच मंदसौर क्षेत्र राजस्थान का द्वार है, और रामपुरा का प्राकृतिक सौंदर्य अभिभूत करने वाला है। औषधीय वनस्पति की राजधानी नीमच- मंदसौर को चीता प्रोजेक्ट और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर मध्यप्रदेश में चीतों का पुनर्वास आरंभ हुआ। गांधी सागर क्षेत्र में चीतों के आने से मंदसौर नीमच क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर निर्मित होंगे, गांवों में होमस्टे जैसी सुविधाएं विकसित होंगी। स्थानीय व्यंजनों की पहचान वैश्विक स्तर पर बनेगी। इन सब गतिविधियों की ओर विश्व, आशा और जिज्ञासा से देख रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच और मनासा में छोटे ट्रैक्टरों को स्वच्छता रथ के रूप में विकसित करने की पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि औषधीय वनस्पतियों की खेती के लिए मंदसौर, नीमच राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है, इसके लिए यहां के किसान अभिनंदनीय हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि किसानों से 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है। यह किसानों की बेहतरी के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है। प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है, इसी का परिणाम है कि वर्तमान में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1,53,280 रुपए है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास की भावना से चलने का परिणाम है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि गांधी सागर डैम का निर्माण 1960 में हुआ। जिसके कारण कई गांव डूबे, लेकिन डैम के आसपास के गांव को ना तो पानी लेने की सुविधा दी गई और ना ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई। राज्य सरकार ने गांधी सागर डैम के जल से सब ओर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। जनता की बेहतरी के हर संभव प्रयास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और रोजगार के अवसर निर्मित करने के लिए संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव का आयोजन किया गया। सरकार के प्रयासों से 12 प्रतिशत की तेज गति से औद्योगिक विकास दर चल रही है । भीलवाड़ा ग्रुप द्वारा डेढ़ सौ करोड़ लागत की नई वस्‍त्र निर्माण इकाई आरंभ की जा रही है, इससे 750 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार जावद में भी 2000 लोगों को रोजगार देने वाली औद्योगिक इकाई का भूमि पूजन संपन्न हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 20 अप्रैल को नीमच जिले के रामपुरा में 340 करोड़ की लागत के विभिन्न 14 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पजन एव पांच निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने लगभग 37 करोड़ की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण और मनासा में 6 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित 6 ट्रेड वाले आईटीआई भवन का लोकार्पण भी किया। मनासा में 9 करोड़ 36 लाख की लागत से निर्मित हॉस्टल और रेस्ट हाउस का लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा में भी रेस्ट हाउस बनाने की घोषणा की। मुख्‍यमंत्री ने रामपुरा में नवीन सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र के भवन निर्माण एवं रामपुरा नगर की सभी आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ रूपये की स्‍वीकृति घोषणा भी की। उन्‍होने कहा, कि रामपुरा में रेस्‍ट हाउस भी बनेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 150 करोड़ रुपए लागत से निर्मित स्वराज शूंटिंग्स के फेस 1 का लोकार्पण करते हुए कहा कि इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने 424 करोड़ की लागत से पांच विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया। भाटखेड़ा नीमच होते हुए डूंगलावदा सड़क, 14 करोड़ की लागत से नए नर्सिंग कॉलेज और मानसा में एक करोड़ 59 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा एक करोड़ 23 लाख की लागत से शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब और कमरों के निर्माण का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने और 300 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले स्वराज शूंटिंग्स के फेस टू का भूमि पूजन किया इससे 600 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2025 को प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। इसी क्रम में नीमच जिले में 450 करोड़ रुपए लागत से चरणबद्ध रूप से टेक्सटाइल परियोजना विकसित की जाएगी।

3 साल में 32 लाख किसानों को सोलर पंप देंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार द्वारा आगामी 3 साल में प्रदेश के 32 लाख किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए सोलर पंप दिए जाएंगे। जिससे उन्‍हें बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी।

प्रदेश में रोजगार परक उद्योग स्थापित हो रहे हैं-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में रोजगार परक उद्योग स्थापित हो रहे हैं प्रदेश में स्थापित हो रहे वस्त्र निर्माण, धागा निर्माण उद्योगों में प्रति श्रमिक ₹5000 प्रतिमाह सरकार संबंधित उद्योगों को देगी। इससे महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांधी सागर के पानी से सिचाई से जिले का कोई भी गांव खेत वंचित नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वच्छता रथ की ग्राम पंचायतों के सरपंचों को चाबियां प्रदान की। साथ ही विभिन्न विभिन्न हितग्राही मूलक स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप हित लाभ वितरित किए।

उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने अपने उदबोधन में कहा, कि गांधी सागर के पानी को किसानों के खेतों तक पहुचाने का काम प्रदेश सरकार ने किया है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है। उन्‍होने स्‍थानीय विधायक श्री मारू द्वारा की गई क्षेत्र की सभी मांगों को स्‍वीकृत करने का आगृह भी मुख्‍यमंत्री जी से किया। कार्यक्रम को सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्‍यनारायण जटिया, विधायक श्री दिलीप सिह परिहार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। विधायक श्री अनिरूद्ध मारू ने अपने स्‍वागत उदबोधन में मनासा क्षेत्र की विभिन्‍न मांगों को प्रस्‍तुत करते हुए मुख्‍यमंत्री जी से स्‍वीकृत करने का आगृह किया है।

प्रांरभ में मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया। तदपश्‍चात मंचासीन जनप्रतिनिधियों ने मुख्‍यमंत्री जी का स्‍वागत किया। विधायक श्री मारू ने उन्‍हे भगवान श्रीनाथ जी की तस्‍वीर, अंग वस्‍त्रम भेट कर एवं साफा पहनाकर, बडे पुष्‍पहार से स्‍वागत किया।

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के रामपुरा कार्यक्रम स्‍थल पर पहुचने पर जनजातिय लोक कलाकारों के 16 सदस्‍यीय दल ने पारंपरिक वेषभूषा में परंपरागत जनजातीय लोकनृत्‍य प्रस्‍तुत कर, मुख्‍यमंत्री जी का स्‍वागत किया। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने लोक कलाकारों से चर्चा कर, उनका उत्‍साहवर्धन किया और दल के प्रत्‍येक सदस्‍य को 5-5 हजार रूपये की प्रोत्‍साहन राशि प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

प्रदर्शनी का अवलोकन

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के रामपुरा कार्यक्रम स्‍थल पर वृहद प्रदर्शनी आयोजित की गई। मुख्‍यमंत्री ने विभिन्‍न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के स्‍टॉल पर जाकर, अतिथियों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, नीमच नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपडा, श्रीमती वंदना खंडेलवाल, श्री महेंद्र भटनागर श्री पवन पाटीदार श्री हेमंत हरित एवं अन्य जनप्रतिनिधि, मनासा क्षेत्र की तीनों नगर पंचायतों के अध्यक्ष, हितग्राही एवं विशाल जन समुदाय उपस्थित था।

======================

मंदसौर-नीमच जिले में एक भी खेत नहीं रहेगा सिंचाई से वंचित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच जिले के जावद में किया सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण

मेधावी विद्यार्थियों को दिये लैपटाप

किसानों को सोलर पम्प देकर दिलाएंगे बिजली बिल से मुक्ति

सुखानंद को बनायेंगे धार्मिक पर्यटन केन्द्र

जावद के स्वास्थ्य केन्द्र का 100 बिस्तरीय अस्पताल में होगा उन्नयन

जावद में सुविधि रेयॉन्स की इकाई से सृजित होंगे 2 हजार रोजगार

मुख्यमंत्री ने 785 करोड़ लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन

भोपाल: 20 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंदसौर और नीमच जिले के हर खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई दो बड़ी राष्ट्रीय नदी जोड़ों परियोजना से पूरा मालवा क्षेत्र भी लाभान्वित होगा। किसानों को सोलर पम्प देकर उन्हें बिजली बिल से मुक्ति दिलाई जायेगी। किसान अब खुद सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन करेंगे। अधिक बिजली उत्पादन होने की स्थिति में किसानों से सरकार बिजली भी खरीदेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को नीमच जिले के जावद में महर्षि सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 785 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जावद में बने महर्षि सांदीपनि विद्यालय का भवन बहुत ही अद्भुत और सर्व सुविधा युक्त हैं। सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी विश्व-स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रधानमंत्री श्री मोदी के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है। सांदीपनि विद्यालयों में सर्व संसाधन युक्त अधोसंरचना विकसित की गई है। इस विद्यालय में 1 कि.मी. से 15 कि.मी. दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षकों के साथ-साथ संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, कॅरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किये गये है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट मोरवन, का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड का भूमि-पूजन किया। इस परियोजना से नीमच को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह परियोजना 31 हेक्टेयर क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित की जाएगी, जिससे लगभग 2000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। यह इकाई “फार्म टू फैशन” की अवधारणा को रूप देगी, जिसमें कच्चे माल की खरीद किसानों से लेकर फिनिश्ड फैब्रिक तक की संपूर्ण प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर संपन्न होगी। यह एक पूर्णतः एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा, जिसमें 168 आधुनिक लूम्स, 30,000 स्पिंडल्स और तीन प्रोसेसिंग हाउस स्थापित किए जाएंगे। नीमच अब टेक्सटाइल क्षेत्र में नया इतिहास लिखने को तैयार है, जो मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर भारत के सपने की ओर अग्रसर करेगा।”

मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि सुखानंद तीर्थ स्थल को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। थड़ोद स्थित हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा। सिंगोली स्थित स्वास्थ्य केंद्र का परीक्षण कर उन्नयन की कार्यवाही होगी। जावद में स्थित स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तरीय कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एशिया में चीते प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। मध्यप्रदेश ने इस प्रोजेक्ट में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्राणियों के लिए भी सरकार ने चिंता की है। चीते की मध्यप्रदेश में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। गांधीसागर में वन्य प्राणियों से लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इको सिस्टम अच्छा बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए।

सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश नई दिशा की तरफ आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक सप्ताह कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। आज नागरिकों के लिए बहुत ही खुशियों का अवसर है। शिक्षा के क्षेत्र में भारी बदलाव हुए हैं। सनातन संस्कृति, कृषि, उद्योग, शिक्षा के लिए सरकार ने काम किया है। साइबर तहसील के माध्यम से सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित किये गये। इसके साथ ही चीता आने से गांधी सागर अभयारण्य में पर्यटन की संभावना को नए पंख लगे हैं। पर्यटन का खजुराहो एक मार्ग था, अब दूसरा मार्ग नीमच से शुरू हुआ है।

जवाद विधायक श्री ओमप्रकाश ने कहा कि जावद की विकास परंपरा हमेशा आगे बढ़ने की रही है। आज जीवन में सबसे बड़ी खुशी का अवसर है। नीमच में उद्योग के निवेश से रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेगी। और यह सब सरकार की प्रयासों संभव हुआ है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

===============

मंदसौर-नीमच जिले में एक भी खेत नहीं रहेगा सिंचाई से वंचित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच जिले के जावद में किया सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण

मेधावी विद्यार्थियों को दिये लैपटाप

किसानों को सोलर पम्प देकर दिलाएंगे बिजली बिल से मुक्ति

सुखानंद को बनायेंगे धार्मिक पर्यटन केन्द्र

जावद के स्वास्थ्य केन्द्र का 100 बिस्तरीय अस्पताल में होगा उन्नयन

जावद में सुविधि रेयॉन्स की इकाई से सृजित होंगे 2 हजार रोजगार

मुख्यमंत्री ने 785 करोड़ लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन

नीमच 20 अप्रैल 25/ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है, कि मंदसौर और नीमच जिले के हर खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई दो बड़ी राष्ट्रीय नदी जोड़ों परियोजना से पूरा मालवा क्षेत्र भी लाभान्वित होगा। किसानों को सोलर पम्प देकर उन्हें बिजली बिल से मुक्ति दिलाई जायेगी। किसान अब खुद सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन करेंगे। अधिक बिजली उत्पादन होने की स्थिति में किसानों से सरकार बिजली भी खरीदेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को नीमच जिले के जावद में महर्षि सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 785 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जावद में बने महर्षि सांदीपनि विद्यालय का भवन बहुत ही अद्भुत और सर्व सुविधा युक्त हैं। सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी विश्व-स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रधानमंत्री श्री मोदी के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है। सांदीपनि विद्यालयों में सर्व संसाधन युक्त अधोसंरचना विकसित की गई है। इस विद्यालय में 1 कि.मी. से 15 कि.मी. दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षकों के साथ-साथ संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, कॅरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किये गये है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट मोरवन, का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड का भूमि-पूजन किया। इस परियोजना से नीमच को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह परियोजना 31 हेक्टेयर क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित की जाएगी, जिससे लगभग 2000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। यह इकाई “फार्म टू फैशन” की अवधारणा को रूप देगी, जिसमें कच्चे माल की खरीद किसानों से लेकर फिनिश्ड फैब्रिक तक की संपूर्ण प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर संपन्न होगी। यह एक पूर्णतः एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा, जिसमें 168 आधुनिक लूम्स, 30,000 स्पिंडल्स और तीन प्रोसेसिंग हाउस स्थापित किए जाएंगे। नीमच अब टेक्सटाइल क्षेत्र में नया इतिहास लिखने को तैयार है, जो मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर भारत के सपने की ओर अग्रसर करेगा।”

मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि सुखानंद तीर्थ स्थल को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। थड़ोद स्थित हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा। सिंगोली स्थित स्वास्थ्य केंद्र का परीक्षण कर उन्नयन की कार्यवाही होगी। जावद में स्थित स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तरीय कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एशिया में चीते प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। मध्यप्रदेश ने इस प्रोजेक्ट में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्राणियों के लिए भी सरकार ने चिंता की है। चीते की मध्यप्रदेश में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। गांधीसागर में वन्य प्राणियों से लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इको सिस्टम अच्छा बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए।

सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश नई दिशा की तरफ आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक सप्ताह कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। आज नागरिकों के लिए बहुत ही खुशियों का अवसर है। शिक्षा के क्षेत्र में भारी बदलाव हुए हैं। सनातन संस्कृति, कृषि, उद्योग, शिक्षा के लिए सरकार ने काम किया है। साइबर तहसील के माध्यम से सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित किये गये। इसके साथ ही चीता आने से गांधी सागर अभयारण्य में पर्यटन की संभावना को नए पंख लगे हैं। पर्यटन का खजुराहो एक मार्ग था, अब दूसरा मार्ग नीमच से शुरू हुआ है।

जावद विधायक श्री ओमप्रकाश ने कहा कि जावद की विकास परंपरा हमेशा आगे बढ़ने की रही है। आज जीवन में सबसे बड़ी खुशी का अवसर है। नीमच में उद्योग के निवेश से रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेगी। और यह सब सरकार की प्रयासों संभव हुआ है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

====================

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावद में 785 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

मुख्यमंत्री ने 37.11 करोड से निर्मित सांदीपनि विद्यालय जावद का लोकापर्ण किया

सुखानंद तीर्थ स्थल को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

आगामी 3 सालों में किसानों को सोलर पंप देकर बिजली के बिलों से मुक्त करेंगे

नीमच 20 अप्रैल 25/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज नीमच जावद में विभिन्‍न निर्माण कार्यो के लोकापर्ण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम मे शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सुखानंद तीर्थ स्थल को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। थड़ोद स्थित हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा। सिंगोली स्थित स्वास्थ्य केंद्र का परीक्षण कर उन्नयन की कार्यवाही होगी। जावद में स्थित स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तरीय कर दिया जाएगा।

आगामी 3 सालों में किसानों को सोलर पंप देकर बिजली के बिलों से मुक्त करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहां की आगामी 3 सालों में किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। सोलर पंप देने से किसान बिजली के बिल से मुक्त हो जाएंगे। सरकार ने सभी को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज विकास दर 12% गति से बढ़ रही है। मंदसौर नीमच जिले में एक भी खेत सिंचाई से वंचित नहीं रहेगा। सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण से प्रत्येक खेत को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। एशिया में चीते प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। चीते में मध्य प्रदेश ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्राणियों के लिए भी सरकार ने चिंता की है। चीते की मध्य प्रदेश में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। गांधीसागर में वन्य प्राणियों से लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इको सिस्टम अच्छा बनेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में 10वीं और 12वीं कक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से लैपटॉप प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने 37.11 करोड से निर्मित सांदीपनि विद्यालय जावद का लोकापर्ण किया

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि जावद में सीएम राइज स्कूल बहुत ही अद्भुत बनाया गया है। यह स्कूल सर्व सुविधा युक्त हैं। सीएम राइज विद्यालय की स्थापना की है, जो अब महर्षि सांदीपनि विद्यालय के नाम से पहचानें जा रहे हैं। सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी विश्व स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है। सांदीपनि विद्यालयों में सर्व संसाधन युक्त अधोसंरचना विकसित की गई है। इन विद्यालयों में पूर्ण विकसित स्टीम प्रयोगशाला, वोकेशनल प्रयोगशाला, आईसीटी प्रयोगशाला, केफेटेरिया, मल्टी परपस कोर्टस, एनसीसी, स्काउट कक्ष, डान्स कक्ष, म्यूजिक कक्ष, स्मार्ट अध्यापन कक्ष, सर्व सुविधायुक्त पुस्तकालय, इन्डोर जिम्नासियम, प्री प्रायमरी कक्षाओं के लिए विशेष प्रकार के कक्ष, फर्नीचर व समस्त प्रकार की खेलकुद की सामग्री आदि की सुविधा प्रदान की गई है। इस विद्यालय में 1 कि.मी. से 15 कि.मी. दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षकों के साथ-साथ संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, केरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किये गये है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट मोरवन, एमपी का भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाएं से नीमच को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह परियोजना 31 हेक्टेयर क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित की जाएगी, जिससे लगभग 2000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। यह इकाई “फार्म टू फैशन” की अवधारणा को रूप देगी, जिसमें कच्चे माल की खरीद किसानों से लेकर फिनिश्ड फैब्रिक तक की संपूर्ण प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर संपन्न होगी। यह एक पूर्णतः एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा, जिसमें 168 आधुनिक लूम्स, 30,000 स्पिंडल्स और तीन प्रोसेसिंग हाउस स्थापित किए जाएंगे। नीमच अब टेक्सटाइल क्षेत्र में नया इतिहास लिखने को तैयार है, जो मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर भारत के सपने की ओर अग्रसर करेगा।”

मुख्यमंत्री ने आज नीमच जावद में 785 करोड़ 13 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नीमच जावद में 785 करोड़ 13 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। जिसके अंतर्गत 99.73 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले रतनगढ जाट से विजयपुर मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 295.69 करोड की लागत से निर्मित होने वाले नीमच सिंगोली मार्ग राजस्थारन सीमा तक 2 लेन मय पेव्ड 6 शोल्डर का निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 2.60 करोड की लागत से निर्मित होने वाले शासकीय केजीबीव्हीा टाइप छात्रावास कोज्या(जावद) निर्माण कार्य का भूमिपूजन, सुविधि रेयॉन्सप प्राइवेट लिमिटेड मोरवन का भूमिपूजन (350 करोड़ का निवेश प्रस्तावित), 37.11 करोड की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय जावद निर्माण कार्य लोकापर्ण किया गया।

इसके साथ ही 3070.31 लाख रुपए के अन्य निर्माण कार्य का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इसके अंतर्गत 1485.89 लाख की लागत का चौडीकरण कार्य जावद अठाना सुखानंद के साथ अठाना बायपास मार्ग एवं गंभीरी नदी पर पु‍ल निर्माण का लोकापर्ण, 163.63 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम ताल से मुख्य सड़क (आनंदपुरा तक) मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 124.48 लाख से निर्मित होने वाले सरवानिया मसानी से गादोला (हनुमंतिया) मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 142.72 लाख लागत से निर्मित होने वाले लासूर से गढ़वाले बालाजी मंदिर तक मार्ग का भूमिपूजन, 111.19 लाख से निर्मित होने वाले मेघपुरा से राजस्थान खापरियाखेडी मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 167.45 लाख से नि‍र्मित होन वाले गोठा से राजस्थान सीमा अरनोदा तक मार्ग निर्माण का कार्य का भूमिपूजन, 148.46 लाख से निर्मित होने वाले खोर जावद मेनरोड से गुर्जरखेडी मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 165.61 लाख से निर्मित होने वाले तुरकिया मैनरोड से बिजासनमाता तक मार्ग का भूमिपूजन, 137.85 लाख से निर्मित लुहारिया चुण्डावत से आलोरी चारभुजा मंदिर मार्ग का लोकापर्ण, 147.25 लाख से निर्मित होने वाले रानपुर से मोरवन मनासा रोड तक निर्माण का भूमिपूजन, 275.60 लाख से निर्मित अंगोरा तालाब विकास खण्डर सिंगोली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री ओम प्रकाश सखलेचा, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, श्री सत्यनारायण जटिया, श्री वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर, एसपी, एडीएम अन्य सभी जिलाधिकारी, बड़ी संख्या में हितग्राही, पत्रकार मौजूद थे।

सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश नई दिशा की तरफ आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक सप्ताह कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। आज नागरिकों के लिए बहुत ही खुशियों का अवसर है। शिक्षा के क्षेत्र में भारी बदलाव हुए हैं। सनातन संस्कृति, कृषि, उद्योग, शिक्षा के लिए सरकार ने काम किया है। साइबर तहसील के माध्यम से सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में रीजनल कॉन्क्लेव लागू किया है। इसके साथ ही आज से गांधी सागर में पर्यटन की संभावना को नए पंख लगे हैं। पर्यटन का खजुराहो एक मार्ग था, अब दूसरा मार्ग नीमच से शुरू हुआ है।

जवाद विधायक श्री सखलेचा द्वारा कहा गया कि जावद की विकास परंपरा हमेशा आगे बढ़ने की रही है। आज जीवन में सबसे बड़ी खुशी का अवसर है। नीमच में उद्योग के निवेश से रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेगी। और यह सब सरकार की प्रयासों संभव हुआ है।

=================

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}