
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आतिथ्य में होगा प्रसिद्ध मनुनिया महादेव मंदिर पर कलश स्थापना, दिया आमंत्रण
ताल ब्यूरो चीफ –शिवशक्ति शर्मा
क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन मनुनिया महादेव मंदिर के नव निर्माण पश्चात शिखर कलश स्थापना कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु भाजपा मंडल अध्यक्ष ताल शुभम राठौड़ द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता करने हेतु सादर आमंत्रण पत्र सौंपा। मंत्रीजी ने समय मिलने पर कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर परमंदिर समिति अध्यक्ष थान सिंह तंवर, पूर्व पार्षद नवीन मेहता, गोविन्द आंजना, धारा सिंह, प्रकाश पंचाल आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे!
उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष ताल शुभम राठौड़ द्वारा दी गई।