सुवासरामंदसौर जिला

अंजन शाला प्रतिष्ठा महोत्सव के 13 वे दिन भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

अंजन शाला का प्रतिष्ठा महोत्सव के 13 वे दिन भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

सुवासरा- प्राचीन जैन तीर्थ परासली में चल रहे 18 दिवसीय अंजन शाला का प्रतिष्ठा महोत्सव के 13 वे दिन भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुबह भगवान की केसर पूजन ,स्नात्र पूजन के साथ अन्य क्रियाएं संपन्न हुई। इसके बाद इंद्र के रूप में श्रद्धालुओं ने भगवान का मेरु शिखर पर्वत पर अभिषेक किया। कार्यक्रम के दौरान संगीतकार अंकुर भाई शाह के भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। मंदिर परिसर में भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। प्रतिष्ठाआचार्य परम पूज्य आचार्य श्री जिन हेमचंद्र सागर सूरीजी महाराज, आचार्य आनंद सागर सूरीजी महाराज, आचार्य प्रसन्नचंद्र सागर सूरीजी महाराज, आचार्य विराटचंद्र सागर सुरीजी महाराज, आचार्य पदमचंद सागर सूरीजी महाराज आदि विशाल साधु भगवंतो की निश्रा में परासली तीर्थ में अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है। अहमदाबाद से आए विधि कारक निखिल भाई संघवी और अनिल हरण के द्वारा प्रतिदिन विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ महा पूजन सहित अन्य कार्यक्रम संपन्न करवाए जा रहे हैं। वहीं रात्रि में मंदिर परिसर में पाटन गुजरात से आए संगीतकार अंकुर भाई शाह के द्वारा प्रभु भजनों की मंत्र मुग्ध प्रस्तुति दी जा रही है। मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे शामगढ़, सुवासरा, डग, रुणीजा से आये महिला मंडल के द्वारा पंडाल में स्थित मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर तीर्थ पड़ी अध्यक्ष विस्मय धींग, सचिव प्रसन्न लोढा,सहसचिव मोहनलाल कोठारी, कोषाध्यक्ष रूपचंद डांगी, ट्रस्टी कमल जैन विजय कुमार रामशना सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

आज होंगे यहां आयोजन- प्रतिष्ठा महोत्सव के 14 दिन बुधवार को तीर्थ परिसर में भगवान के जन्म की बधाई, नामकरण, पाठशाला गमन आदि कार्यक्रम का मंचन किया जाएगा। वहीं मंदिर में भगवान के 18 अभिषेक पूजन का आयोजन होगा। रात्रि में पाटन गुजरात से आए संगीतकार के द्वारा प्रभु भक्ति का कार्यक्रम संपन्न होगा। प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन भगवान की नयनाभिराम अंग रचना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}