सीधीअपराधमध्यप्रदेश

सीधी में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार का घर जलाया, कांग्रेस ने बताया अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला

सीधी में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार का घर जलाया, कांग्रेस ने बताया अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार रात एक पत्रकार के घर आग लगा दी गई। आरोप है कि उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया था। इसीलिए उनके घर को आग के हवाले कर दिया गया। विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर क्रूर हमला बताया है।

घटना शनिवार रात 8 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित रवि पांडे ने बताया कि रात तकरीबन 8 बजे जब घर में आग लगी उनकी मां घुटने में तेल लगा रही थी। भाभी घर में काम कर रही थी और भतीजा असाइनमेंट लिख रहा था। मां ने देखा कि घर में अचानक आग लग गई। शोर-शराबा सुनकर बगल के चाचा और पड़ोसी पहुंचे। लेकिन तब तक मकान का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया।

पीड़ित रवि पांडे ने बताया कि आग लगाने वालों में चार लोगों के नाम है। जिनमें से एक व्यक्ति ने तीन दिन पहले उन्हें धमकी भी दी थी। इसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि इस आग से मेरा पूरा परिवार झुलस सकता था। लेकिन रात ज्यादा नहीं हुई थी। इस कारण सभी जग रहे थे और जान बचाकर घर से बाहर भागे।

घटना को लेकर एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। एफएसएल की टीम आग लगने के कारणों की जांच करेगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले पर विपक्षी दल कांग्रेस हमलावर है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सीधी के पत्रकार रवि कुमार के घर में आग लगाने की घटना अत्यंत निंदनीय है। यह अभिव्यक्ति की आज़ादी पर क्रूर हमला है और प्रदेश में क़ानून व्यवस्था के समाप्त हो जाने का सबूत है। रवि कुमार को तत्काल न्याय मिलना चाहिए।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में अराजकता अपने चरम दौर को पार कर चुकी है। गरीब, मजदूर, वंचित, शोषित, दलित, आदिवासी और महिलाओं के साथ-साथ अब मीडिया पर भी खुलेआम हमला हो रहा है। सीधी के पत्रकार श्री रवि कुमार के घर को आग लगा दी गई। आरोप है कुछ लोग उन्हें धमकी दे रहे थे। मोबाइल रिकॉर्डिंग का सबूत होने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}