जल गंगा संवर्धन अभियान: नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा तालाब का सफाई अभियान चलाया गया

गरोठ- जल गंगा संवर्धन अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य नदी, तालाब, पुरानी बावड़ी सार्वजनिक कुआ की स्वच्छता और संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह अभियान जल संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है। ईसी कड़ी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् आर्थिक एवं सांख्यकीय विभाग म.प्र. शासन के अन्तर्गत सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना और लोगों को जल संसाधनों के संरक्षण में शामिल करना। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कई गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम बामणी द्वारा सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना और लोगों को जल संसाधनों के संरक्षण में जागरुक करना प्रमुख लक्ष्य है जल गंगा सवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जुन तक चलाया जायेगा। इसी कड़ी में आज जल गंगा सवर्धन अभियान के प्रथम दिवस पर ग्राम रोज्या में तालाब जिर्णोद्वार के अन्तर्गत तालाब की सफाई अभियान चलाया गया जिसमें नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि नन्दकिशोर प्रजापति एवं ग्रामीण जनो का सहयोग रहा। जल गंगा सवर्धन अभियान अन्तर्गत ग्राम में नये तालाबो के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत से सामंजस कर दो नये तालाब का ग्राम पंचायत के पुर्व सरपंच चैनसिंह सिसोदिया से भुमि पुजन करवाया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि नन्दकिशोर प्रजापति, ग्राम पंचायत के पुर्व सरपंच चैनसिंह सिसोदिया, एवं कई ग्रामीण शामिल रहे।