
भारतीय जनता पार्टी मंडल आलोट द्वारा एक दूसरे को तिलक लगाकर हिंदू नव वर्ष मनाया गया
आलोट-चैत्र मास में पावन नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर आज आलोट नगर के संजय चौक चौराहे पर नगर वासियों को तिलक लगाकर उत्साहपूर्वक हिंदू नव वर्ष पर्व मनाया गया, इस धार्मिक आयोजन में भारतीय संस्कृतिऔर आस्था की झलक देखने को मिली, मां दुर्गा की कृपा से हर घर में सुख समृद्धि और शांति बनी रहे इसी कामना के साथ भाजपा मंडल आलोट ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी, इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी, प्रमोद मेहता वर्दी चंद पाटीदार, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, डूंगर सिंह सरपंच, कैलाश सांखला, शांतिलाल, युवराज सिंह, अशोक कुंवाडिया, जितेंद्र सिंह सोलंकी, राजेंद्र सिंह सोलंकी राहुल राका दुर्गा शंकर पहाड़िया अर्जुन खत्री, अर्पित गोयल विमल गुप्ता सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।